
अर्जुन कपूर आज अपना 33 वां जन्मदिन मना रहे हैं। आधी रात को इश्कजादे एक्टर ने बर्थडे केक कट किया। अर्जुन के जन्मदिन के सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं। एक्टर के इस खास को और ज्यादा स्पेशल उनके परिवार के लोगों ने बना दिया है। दरअसल जाह्नवी से लेकर आनंद आहूजा ने अर्जुन कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है। कपूर परिवार ने अर्जुन कपूर का जन्मदिन मुंबई में ही सेलिब्रेट किया। केक कटिंग के लिए आधी रात को बोनी कपूर जाह्नवी और खुशी संग अर्जुन के घर पहुंचे थे। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम) -
आलिया भट्ट ने अर्जुन कपूर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी।
-
रेहा कपूर ने भी अर्जुन कपूर को यह प्यारी से तस्वीर शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी।
-
अर्जुन कपूर की छोटी बहन अंशुला कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक बचपन की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, जन्मदिन की शुभकामनाएं भाई। आप सबसे अच्छे, मेहनती, मजबूत और फनी इंसान हैं जिसे मैं जानती हूं। आपका दिल बहुत बड़ा है। आप हमेशा से मेरे लिए प्रोटेक्टर हैं। मेरी ताकत हैं और इमोशनल होने पर मेरा साथ देते हैं। मैं हमेशा इस बात की शुक्रगुजार हूं कि आप मेरे साथ हैं। आपको बहुत सारा प्यार।
-
अर्जुन अपने जन्मदिन का केक कट करते हुए नजर आ रहे हैं।
-
खुशी कपूर भी अर्जुन की जन्मदिन पार्टी का हिस्सा बनीं। (फोटो सोर्स- वीरेंद्र चावला)
-
बोनी कपूर और जाह्नवी कपूर केक कटिंग के लिए पहुंचे। (फोटो सोर्स- वीरेंद्र चावला)
-
अर्जुन कपूर। (फोटो सोर्स- वीरेंद्र चावला)
-
जाह्नवी कपूर। (फोटो सोर्स- वीरेंद्र चावला)
-
सोनम कपूर जो कि पति आनंद आहूजा संग इन दिनों लंदन में छुट्टियां बिता रही हैं, इंस्टाग्राम पर लिखा, हैप्पी, हैप्पी बर्थडे अर्जुन। बहुत सारा प्यार। काश मैं सेलिब्रेशन के लिए वहां पर होती।
-
जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन संग तस्वीर शेयर कर लिखा, आप भी हमारी ताकत का एक कारण है। लव यू, जन्मदिन की शुभकामनाएं अर्जुन भैया।
-
अनिल कपूर ने ट्वीट कर लिखा, हैप्पी बर्थडे चाचू। मुझे आपसे बेहतर भांजा और पार्टनर इन क्राइम नहीं मिल सकता। बहुत सारी ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन पागल बाकी है। अर्जुन लव यू।