-
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज यानी 26 जून को अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर बोनी कपूर के बेटे हैं, मगर स्टार किड होने के बावजूद उन्होंने अपने बल पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। (Source: Arjun Kapoor/Facebook)
-
अर्जुन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत फिल्म ‘इशकजादे’ से की थी। एक्टिंग की दुनिया में उन्होंने काफी नाम कमा लिया है। (Source: Arjun Kapoor/Facebook)
-
लेकिन क्या आप जानते हैं कि 11 साल तक बॉलीवुड फिल्मों में हीरो का किरदार निभाकर विलेन्स की धुलाई करने वाले अर्जुन कपूर को भी एक फोबिया है। (Source: Arjun Kapoor/Facebook)
-
दरअसल, अर्जुन कपूर को सीलिंग फैन से डर लगता है, इसलिए उनके घर में एक भी पंखा नहीं है। (Source: Arjun Kapoor/Facebook)
-
उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि सीलिंग फैन का उनको इतना फोबिया है कि उनके घर में एक भी जगह पंखा नहीं लगाया गया है। (Source: Arjun Kapoor/Facebook)
-
एक्टर ने यह भी बताया था कि बाहर भी वह ऐसे कमरे में ठहरने से भी मना कर देते हैं, जहां पंखा लगा होता है। (Source: Arjun Kapoor/Facebook)
-
बात करें अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की तो आखिरी बार उनको फिल्म कुत्ते में देखा गया था। इस फिल्म में वह तब्बू और राधिका मदन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए थे। (Source: Arjun Kapoor/Facebook)
-
जल्द ही वह फिल्म ‘द लेडी किलर’ में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। (Source: Arjun Kapoor/Facebook)
(यह भी पढ़ें: पीएम नरेंद्र मोदी ने किया ऐतिहासिक मस्जिद का दौरा, जमकर की तारीफ)