-
बॉलीवुड के स्टार कपल की लिस्ट में शुमार एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे पर प्यार लुटाते दिखते हैं और दोनों को जब भी वक्त मिलता है वेकेशन पर चले जाते हैं। (Source: @arjunkapoor/instagram)
-
अर्जुन कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से बर्लिन वेकेशन की एक के बाद एक कई फोटोज शेयर की हैं जिनमें दोनों का रोमांस दिखाई दे रहा है। (Source: @arjunkapoor/instagram)
-
इन फोटोज के कैप्शन में अर्जुन ने लिखा, “बर्लिन विद लव।” अर्जुन कपूर आजकल अपनी लेडी लव मलाइका संग बर्लिन वेकेशन पर गए हुए हैं। (Source: @arjunkapoor/instagram)
-
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की लव स्टोरी सभी को पता है। वहीं, दोनों की जोड़ी अक्सर विवादों में भी बनी रहती हैं। (Source: @arjunkapoor/instagram)
-
बता दें, अर्जुन और मलाइका के बीच उम्र का काफी लंबा फासला है। वहीं, मलाइक एक बेटे की मां भी हैं। इसके बावजूद दोनों एक दूसरे से काफी ज्यादा प्यार करते हैं। (Source: @arjunkapoor/instagram)
-
12 साल छोटे अर्जुन को डेट कर रही मलाइका को कई बार ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। मगर इन सबकी फिक्र किए बगैर दोनों खुल्लम खुल्ला प्यार का इजहार करते हैं। (Source: @arjunkapoor/instagram)
-
बता दें, मलाइका अरोड़ा का जब तलाक हुआ था तो उसके कुछ समय बाद ही मलाइका अर्जुन के साथ एक फैशन शो में नजर आई थीं। हालांकि तब तक दोनों के रिश्ते के बारें में किसी को भी पता नही था। (Source: @arjunkapoor/instagram)
-
यह बात बहुत कम लोग जानते हैं लेकिन अर्जुन का फ्रेंड सर्किल भी मलाइका से जुड़ा हुआ था। करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा मलाइका अरोड़ा की खास दोस्त की लिस्ट में आती हैं। ऐसे में दोनों का मिलना जुलना होता रहता था। (Source: @arjunkapoor/instagram)
-
कहा जाता है कि मलाइका अरोड़ा उस दौरान ही अर्जुन कपूर से प्यार करने लगी थी जब ‘इश्कजादे’ फिल्म को लेकर सलमान से वह मिलने जाया करते थे। (Source: @arjunkapoor/instagram)
-
साल 2017 में अरबाज खान से मलाइका का तलाक हुआ था। इसके बाद से ही अर्जुन कपूर और मलाइका एक साथ है। (Source: @arjunkapoor/instagram)
(यह भी पढ़ें: मई में OTT पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज)