-

मनोरंजन जगत में कई ऐसे नाम हैं जो छोटे शहरों से आए, अपने दम पर ऊंचा मुकाम हासिल किया और देश दुनिया में लोकप्रिय हुए। इनमें से तमाम एक्ट्रेसेस ने अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मशक्कत भी की। बात टीवी की कुछ पॉपुलर एक्ट्रेसेस की करें तो कई ऐसे नाम हैं जिन्होंने बी ग्रेड फिल्मों में भी काम किया। आइए डालते हैं ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस पर एक नजर:
-
रश्मि देसाई छोटे पर्दे का बड़ा नाम बन हैं। उन्होंने हिंदी टीवी सीरियल्स से लेकर भोजपुरी सिनेमा तक में काम किया। रश्मि ने ‘ये लम्हें जुदाई के’ जैसी कुछ बी ग्रेड फिल्मों में भी काम किया।
-
एक्ट्रेस समा सिकंदर ने अपना करियर बी ग्रेड फिल्मों से ही शुरू किया था। वह ‘बस्ती’ नाम की ऐसी ही एक फिल्म से चर्चा में आई थीं। बाद में समा ने टीवी की दुनिया में अपने लिये जगह बना ली।
-
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘दयाबेन’ के किरदार से मशहूर होने वालीं दिशा वकानी ने साल 1997 में ‘कमसिन:द अनटच्ड’ नाम की बी ग्रेड फिल्म में काम किया था।
-
संभावना सेठ भी कई बी ग्रेड फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
-
छोटे पर्दे पर कोमलिका के नाम से मशहूर उर्वशी ढोलकिया ‘चुंबन द किस’ और ‘स्वपनम’ जैसी कुछ बी ग्रेड फिल्मों में नजर आई थीं।
-
टीवी इंडस्ट्री छोड़ चुकीं सना खान ‘ये है हाई सोसायटी’ और ‘क्लाइमैक्स’ जैसी बी ग्रेड फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
-
अर्चना पूरन सिंह भी 90 के दशक में कुछ बी ग्रेड फिल्मों में काम कर चुकी हैं।