-
Anushka Virat: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली करारी शिकस्त के बाद भारतीय टीम स्वदेश लौटी। टीम के उप-कप्तान और तुरुप के पत्ते कहे जाने वाले बल्लेबाज़ विराट कोहली जो कि सेमीफाइनल में सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, एअरपोर्ट पर अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा के साथ नज़र आए। (स्रोत-वरिंदर चावला)
-
Anushka Virat: ग़ौरतलब है कि अनुष्का शर्मा अपने मित्र विराट कोहली की हौसला आफज़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचीं थीं। एअरपोर्ट से निकलते वक्त विराट ने अनुष्का का हाथ पकड़ रखा था। (स्रोत-वरिंदर चावला)
-
Anushka Virat: अनुष्का शर्मा सिडनी में खेले गए आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में विराट को चियर करने के लिए मौजूद थीं। हालांकि विराट उस दिन बल्लेबाज़ी में कुछ खास नहीं कर सके। (स्रोत-वरिंदर चावला)
-
Anushka Virat: अनुष्का के अलावे वहां प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन कपूर, अभिषेक बच्चन और अन्य बॉलीवुड कलाकार मौजूद थे। (स्रोत-वरिंदर चावला)
-
Anushka Virat: विराट कोहली एअरपोर्ट पर अनुष्का के लिए काफी फिक्रमंद दिखे। उन्होंने अनुष्का को कार में उनकी सीट पर सुरक्षित बिठाया और फिर खुद भी बैठ गए। (स्रोत-वरिंदर चावला)
-
Anushka Virat: इसके बाद वे दोनों एक ही कार में बेठकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। (स्रोत-वरिंदर चावला)
