-
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा लंबे वक्त से सिल्वर स्क्रीन से गायब हैं। आखिरी बार वह शाहरुख खान संग 'जीरो' में नजर आई थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। इसके बाद से वह अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए कनेक्ट रहती है। 'ऐ दिल है मुश्किल' एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह काफी अट्रैक्टिव दिख रही हैं। उन्होंने यह फोटोशूट गार्जिया मैग्जीन के लिए शूट करवाया है। तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं और फैंस से लेकर तमाम बी-टाउन सेलिब्रिटी भी रिएक्शन दे रहे हैं। आइए डालते हैं अनुष्का की ताजा तस्वीरों पर एक नजर। (All Photo- Anushka Sharma Instagram)
-
तस्वीर में अनुष्का की आंखें नीली नजर आ रही हैं। उनकी आंखों की खूबसूरती देख कोहली के फैंस कमेंट कर रहे हैं विरुस्का ने घायल कर दिया। वीजे बानी, जरीन खान और अर्जुन कपूर जैसे तमाम सेलेब्स ने भी कमेंट किया है। बानी ने अनुष्का की तस्वीर पर Haysus लिखा है अब फैंस उनसे इसका अर्थ पूछ रहे हैं।
-
अनुष्का की इस तस्वीर पर कैटरीना कैफ ने भी दिल बनाने हुए रिएक्शन दिया है। कैटरीना के एक अकेले रिएक्शन पर 58 कमेंट आए हैं। फैंस कमेंट में सपना चौधरी का गाना तेरी आंख्या का यो काजल लिख रहे हैं।
-
तस्वीर में अनुष्का अपनी कातिलाना अदा दिखा रही हैं।
-
बात अगर अनुष्का के वर्क फ्रंट की करें तो फिलहाल उन्हें लेकर किसी फिल्मी प्रोजेक्ट की कोई खबर नहीं है।
-
तस्वीरों के अलावा अनुष्का पति कोहली को चियर करने को लेकर भी चर्चा में रहती है।
