-
स्टार क्रिकेटर विराट कोहली से कथित ब्रेकअप की खबरों के बीच अनुष्का शर्मा अपने फिल्मों में डूबी हुई हैं। सलमान खान के साथ 'सुलतान' के साथ ही वह रनबीर कपूर के साथ 'ए दिल है मुश्किल' की शूटिंग कर रही है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए हाल ही वह अन्य स्टारकास्ट के साथ राजस्थान पहुंचीं। फिल्म की शूटिंग झुंझुनूं में चल रही है। शूट की तस्वीरें सामने आई हैं। कुछ फोटो अनुष्का ने शेयर की है जबकि बाकी की उनके फैन पेज से शेयर की गर्इ है। (Photo Source: AnushkaNews Twitter)
-
फिल्म का निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं। इसमें रनबीर और अनुष्का के साथ ही ऐश्वर्या राय व फवाद खान भी हैं। खबरों के अनुसार फिल्म दीवाली पर रीलीज होगी। (Photo Source: AnushkaNews Twitter)
-
इस फिल्म के जरिए करण जौहर तीन साल बाद निर्देशन कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 2012 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर बनाई थी। इसके जरिए उन्होंने आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा को ब्रेक दिया था। (Photo Source: AnushkaNews Twitter)
-
राजस्थान में फिल्म के एक गाने की शूटिंग होगी। फिल्म प्रेम कहानी बतार्इ जा रही है। इसमें फवाद खान डीजे के रोल में हैं। (Photo Source: AnushkaNews Twitter)
-
विराट कोहली से कथित ब्रेकअप के बाद से अनुष्का शर्मा ने पूरा मन फिल्मों में लगा लिया है। वर्तमान में एक साथ तीन फिल्मों में काम कर रहे हैं। इनमें सुल्तान, ए दिल है मुश्किल और उनकी होम प्रोडक्शन की फिलौरी भी शामिल है। (Photo Source: Twitter)
-
वहीं ऐश्वर्या राय के साथ रनबीर की यह पहली फिल्म है। ऐश्वर्या की आखिरी फिल्म जज्बा थी लेकिन वह फ्लॉप रही थी।(Photo Source: AnushkaNews Twitter)
-
अनुष्का शर्मा की रनबीर कपूर के साथ यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ने बॉम्बे वेलवेट की थी। इस फिल्म में करन जौहर खलनायक की भूमिका में थे। बॉम्बे वेलवेट बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई थी। (Photo Source: AnushkaNews Twitter)
-
अनुष्का शर्मा की आखिरी रीलीज 'दिल धड़कने दो' थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही थी। (Photo Source: AnushkaNews Twitter)
-
इस फिल्म से पहले अनुष्का की पीके और एनएच-10 फिल्म की शूटिंग भी राजस्थान में हुई थी। यह दोनों फिल्में हिट रहीं थी।
-
यह फोटो अनुष्का शर्मा ने शूटिंग के दौरान शेयर की।
