-
अनुष्का शर्मा विराट कोहली के साथ बीते सोमवार को शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। अचानक हुई इस शादी के बाद अनुष्का और कोहली की तस्वीरें सामने आईं । दुल्हन के रूप में एक तरह जहां अनुष्का बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं तो वहीं विराट भी शेरवानी में काफी जंच रहे हैं। वैसे ये पहली बार नहीं है जब अनुष्का दुल्हन के रूप में दिखी हों। अनुष्का इससे पहले कई फिल्मों में दुल्हन के गेटअप में नजर आ चुकी हैं। देखिए कब कब रील लाइफ अनुष्का दुल्हन के गेटअप में नजर आईं…
-
अपनी पहली ही फिल्म में अनुष्का ने दुल्हन के सीन किए थे। इस फिल्म में अनुष्का शाहरुख की पत्नी के किरदार में नजर आई थी।
बैंड बाजा बारात में अनुष्का दूसरों की शादी कराते कराते खुद की शादी करती दुल्हन बनी नजर आई। -
फिल्लौरी में भी अनुष्का शादी की रस्में निभाती दिख चुकी हैं।
-
मटरू की बिजली का मंडोला में भी अनुष्का दुल्हन के सीन में नजर आ चुकी हैं।
सुल्तान में अनुष्का सुल्तान में बने सलमान खान की बेगम बनी थी। ऐ दिल है मुश्किल में अनुष्का फवाद खान की दुल्हन के रूप में नजर आई थी। -
जब हैरी मेट सेजल में भी अनुष्का दुल्हन का सीन कर चुकी हैं।