-
वर्ल्ड कप 2015 का दूसरा सेमीफाइनल मैच देखने अनुष्का शर्मा आज ग्राउंड पर नज़र आईं। लेकिन यह क्या विराट कोहली इस अहम मैच में बहुत जल्द ही हो गए आउट और कर गए मैडम अनुष्का को उदास। (स्रोत: ट्विटर)
-
जहां एक ओर भारत से लेकर सिडनी तक भारत के प्रशंसक भारत को जीत दिलाने के लिए दुआ कर रहे हैं तो वहीं अनुष्का भी विराट की जीत के लिए स्पेशल प्रेयर ज़रूर कर रही होंगी। (स्रोत: ट्विटर)
-
वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया और भारत के मैच को लेकर सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का को लेकर मजाक भी बनाते दिखाई दे रहे हैं। लोग इस पोस्ट को सबसे ज्यादा शेयर कर रहे हैं कि – 'कल क्या हालत होती है, हमारे तेवर देखना, किस तरह धोते हैं अनुष्का के दस देवर देखना।'
-
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने जब से अपने प्यार का इज़हार किया तब से लोग दोनों को हमेशा साथ ही देखने की चाह रखने लगे हैं।
-
ख़बर है कि मुंबई में एक रेस्टॉरेंट में 'डिश' का नाम भी विराट और अनुष्का के ऊपर रखा गया है।
