-
बॉलीवुड की 'पीके गर्ल' अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनएच 10' को लेकर काफी व्यस्त हैं।
-
अनुष्का ने बॉलीवुड में कदम सुपरहिट फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से रखा था। अनुष्का को अपने पहले ही फिल्म में 'बादशाह' शाहरूख खान के साथ काम करने का मौका मिल गया था। शाहरूख खान के साथ ना जाने कितनी अभिनेत्रियां काम करने को तरसती हैं लेकिन अनुष्का की सिनेमा में बंपर एंट्री ही शाहरूख खान के साथ हुई।
-
अनुष्का शर्मा ने 'बैंड बाजा बारात' में अपनी बेहतरीन प्रदर्शन करके सबको चौंका दिया था। इस फिल्म के लिए अनुष्का को काफी सराहा गया था।
-
वहीं 'बबली' सी अनुष्का शर्मा की मानें तो वह फिल्म 'पीके' है जिसने उनके अंदर फिल्मी जुनून को जगाया।
-
यही नहीं 'पीके' के अलावा 'बॉम्बे वेलवेट' ने भी उनके अंदर जुनून को जगाया
-
जीवनी पर आधारित फिल्म करना चाहती हैं अनुष्का (फोटो: बॉलीवुड हंगामा)
-
अनुष्का शर्मा अपनी आने वाली फिल्म 'एनएच 10' में एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं जो अपने पति के साथ अपनी जिंदगी बचाने की लड़ाई लड़ती है।
-
अभिनेत्री के बाद अनुष्का अब फिल्म 'एनएच 10' के साथ प्रोड्यूसर बनने जा रही हैं। यह फिल्म अनुष्का की पहली होम प्रोडक्शन फिल्म है।
