-
Anushka Sharma Wedding Photo: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी कर ली। इटली में हुई इस रॉयल वेडिंग में बहुत कम लोग शामिल हुए थे। इस शादी में दोनों के परिवार और उनके कुछ करीबी सदस्य ही शामिल हुए। विराट से शादी कर अब अनुष्का मिसेज कोहली बन चुकी हैं। चलिए जानते हैं अनुष्का के परिवार के सदस्यों के बारे में।
-
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ। अनुष्का के परिवार में उनके माता-पिता के अलावा एक भाई है।
-
अनुष्का की स्कूली पढ़ाई बेंगलूरू के माउंट कर्मेल कॉलेज से हुई है। उन्होंने साल 2008 में फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी।
-
अनुष्का के पिता का नाम अजय कुमार शर्मा है। वह एक आर्मी ऑफिसर हैं।
-
अनुष्का की मां का नाम आशिमा शर्मा है। वह एक हाउसवाइफ हैं।
-
अनुष्का के भाई का नाम कर्नेश शर्मा है। वह मर्चेंट नेवी में हैं।