-
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन के बाद पूरा फिल्म जगत गमगीन है। इस दुख की खड़ी में पूरा बॉलीवुड एक जुट होकर कपूर परिवार के साथ खड़ा है। श्रीदेवी को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। बॉलीवुड के कई सितारों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की इसके साथ ही श्रीदेवी के फैंस का हुजूम भी उमड़ा था। हालांकि अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शोक सभा का हिस्सा नहीं बन सकी थीं, इसके पीछे की वजह अनुष्का की अपकमिंग फिल्म 'सुई-धागा' की शूटिंग को बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुष्का उस वक्त भोपाल में थी, इस वजह से भी मुंबई नहीं आ सकी थीं। अनुष्का शनिवार रात मुंबई लौटी और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के घर पति विराट कोहली के साथ पहुंची और परिवारजनों को सांत्वना दी। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी में श्रीदेवी शरीक हुई थीं। श्रीदेवी को विरुष्का की शादी में मस्ती करते हुए भी देखा गया था। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुष्का शर्मा श्रीदेवी के परिवार से मिलकर इमोशनल हो गईं।(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा को पति विराट कोहली रिसीव करने पहुंचे थे। फोटो में दोनों स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
अनुष्का शर्मा श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के बाद पति विराट कोहली के साथ श्रीदेवी के परिजनों से मुलाकात करने पहुंची।(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले साल शादी के बंधन में बंधे थे।(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)