-
पिछले कुछ दिनों से आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और सोनम कपूर (Sonam Kapoor) जैसी कई एक्ट्रेसेस के प्रेग्नेंसी की खबर चर्चा में रही। आलिया भट्ट ने तो शादी के करीब 2 महीने बाद ही फैंस के साथ खुशखबरी शेयर कर दी। वहीं कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने शादी के लंबे समय बाद भी बेबी प्लान नहीं किया है। आइए डालते हैं ऐसी ही कुछ चर्चित टीवी एक्ट्रेसेस पर एक नजर:
-
मदालसा शर्मा ने मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय संग साल 2018 में शादी की थी। हाल ही में उन्होंने कहा है कि वह अभी मां बनने के लिए तैयार नहीं हैं। वह अपने करियर पर फोकस कर रही हैं।
-
आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना ने साल 2016 में शादी रचाई थी। शादी के करीब 7 साल बाद भी आकांक्षा मातृत्व सुख से दूर हैं।
-
पहले पति से तलाक के बाद दीपिका कक्कड़ ने 2018 में एक्टर शोएब इब्राहिम संग निकाह किया था। दीपिका ने भी अभी मां बनने का फैसला नहीं किया है।
-
2016 में विवेक दहिया से शादी करने वालीं दिव्यांका त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें अभी मां बनने की कोई जल्दी नहीं है।
-
आशका गोराड़िया ने 2017 में शादी के बाद से अब तक मां बनने का फैसला नहीं किया है।
-
सनाया ईरानी ने साल 2016 में शादी की थी। वह कहती हैं कि काम में इतना ज्यादा बिजी हैं कि उन्हें मां बनने का कुछ नहीं सोचा है।
-
दृष्टि धामी ने साल 2015 में नीरज खेमका से शादी रचाई थी। 37 साल की हो चुकीं दृष्टि भी मातृत्व सुख से अभी तक दूर हैं।
