-
अनुपम खेर स्टारर फिल्म 'द ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की स्टार कास्ट की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। एक ऐसी भी है जिसमें सभी किरदार एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं। अनुपम खेर की यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया एडवाइजर रहे संजय बारू की किताब पर आधारित है। तस्वीरों को अनुपम खेर ने अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। खबरों की मानें तो 140 से ज्यादा स्टारकास्ट फिल्म में है। तस्वीर में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह उनकी पत्नी गुरशरण कौर, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, शिवराज पाटिल, सीताराम येचुरी, प्रणब मुखर्जी, पीवी नरसिम्हा राव जैसे कई पॉलिटिकल किरदार नजर आ रहे हैं। संजय बारू फिलहाल 'इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) में सेक्रटरी के रूप में कार्यरत हैं। (फोटो सोर्स- अनुपम खेर ट्विटर)
तस्वीर को देखकर लग रहा है कि यह फोटो फिल्म के किसी सीन का हिस्सा हो। फिल्म के निर्माता हंसल मेहता हैं। (फोटो सोर्स- अनुपम खेर ट्विटर) -
संजय बारू पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मई 2004 से अगस्त 2008 तक मीडिया एडवाइजर थे और उन्होंने 2014 में लोकसभा चुनावों के आसपास अपनी बुक रिलीज की थी। (फोटो सोर्स- अनुपम खेर ट्विटर)
-
बताया जा रहा है कि फिल्म 21 दिसंबर 2018 को रिलीज हो सकती है और अगर ऐसा होता है तो इसका मुकाबला शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जीरो' से होगा। (फोटो सोर्स- अनुपम खेर ट्विटर)
-
सोनिया गांधी का किरदार जर्मन ऐक्ट्रेस सुजैन बर्नेट (35) निभा रही हैं, जबकि अहाना कुमार प्रियंका गांधी और अर्जुन माथुर राहुल गांधी का रोल अदा कर रहे हैं। (फोटो सोर्स- अनुपम खेर ट्विटर)
-
तस्वीर में अनुपम खेर का लुक हूबहू मनमोहन सिंह की तरह लग रहा है। उन्हें देखकर पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। (फोटो सोर्स- अनुपम खेर ट्विटर)