-
अनिल कपूर (Anil Kapoor) पिछले कुछ दिनों से मिस्र में हैं। वहां वह कोई फैमिली फंक्शन अटेंड करने गए हैं। अनिल के साथ उनकी पत्नी सुनीता कपूर (Sunita Kapoor) भी हैं। दोनों वहां जमकर घूम रहे हैं और भविष्य के लिए यादें संजो रहे हैं।
-
ये फोटो सुनीता कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- यादें जरिया हैं जिसके सहारे हम अपनों और उनके प्यार को हमेशा जिंदा रखते हैं।
-
अनिल कपूर और सुनीता कपूर की इन फोटोज पर उनके दोस्त और फैंस जमकर कॉम्प्लिमेंट्स दे रहे हैं।
-
इस फोटो को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा- हम जहां भी जाते हैं वहां की कुछ यादें जरूर बनाते हैं।
-
बता दें कि अनिल कपूर और सुनीता कपूर पिछले 38 सालों से शादीशुदा जिंदगी में हैं।
-
दोनों खुशहाल जीवन जी रहे हैं। दोनों के बच्चे भी एक्टर बन चुके हैं।
-
(Photos: Anil Kapoor Instagram)