-

Actors Extramarital Affairs: बॉलीवुड में कई बार एक्टर्स और एक्ट्रेसेस के अफेयर की अफवाहें उड़ीं। तमाम मौके ऐसे रहे जब ये अफवाहें हकीकत में तब्दील हुईं। कुछ शादीशुदा एक्टर्स के अफेयर की भी खूब चर्चा हुई। कुछ के निजी जीवन पर इन अफेयर्स का असर पड़ा तो कुछ की पत्नियों ने अफेयर की चर्चाओं के बाद भी कभी अपने पति का साथ नहीं छोड़ा। आइए डालते हैं ऐसे ही कुछ नामों पर एक नजर:
-
अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर को लेकर सालों तक बातें होती रहीं। रेखा ने दबी जुबान और इशारों से इसे कबूला तो वहीं अमिताभ ने हमेशा नकारा। अफेयर की इन चर्चाओं के बीच जया बच्चन हमेशा पति अमिताभ के साथ खड़ी नजर आईं।
-
शाहरुख खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। कई अभिनेत्रियों संग उनका नाम जुड़ा। लेकिन अंत में सब कोरी अफवाह साबित हुई। प्रियंका चोपड़ा को लेकर शाहरुख खान के लिए ना जाने कितनी तरह की बातें मीडिया और सोशल मीडिया में छपीं। लेकिन इन चर्चाओं का गौरी खान पर कोई असर नहीं पड़ा। वह हमेशा अपने पति के साथ पूरी शिद्दत से खड़ी रहीं।
-
अक्षय कुमार का नाम शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा के साथ जुड़ रहा था। दोनों के लिंकअप की खहरें ट्विंकल खन्ना तक भी पहुंची। ट्विंकल ने अपने पति पर भरोसा जताया और उनके साथ खड़ी रहीं हमेशा। (यह भी पढ़ें – अक्षय कुमार संग सुपरहिट थी जोड़ी, आयशा जुल्का ने कभी मां ना बनने का किया है फैसला)
-
शत्रुघ्न सिन्हा का नाम रीना रॉय के साथ जुड़ा करता था। दोनों रिलेशनशिप में भी थे। शादी के बाद भी दोनों की नजदीकियों की खबरें अकसर मीडिया में छपती। लेकिन पूनम सिन्हा ने कभी अपने पति का साथ नहीं छोड़ा।
-
गोविंदा और नीलम ने दर्जनों फिल्मों में साथ काम किया। दोनों के अफेयर की भी खूब बातें उड़ीं। बावजूद गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कभी उनका साथ नहीं छोड़ा। (यह भी पढ़ें – दो ब्रेकअप और एक तलाक का झेला दर्द, कभी आसान नहीं रही एक्ट्रेस नीलम की लव लाइफ)
-
आदित्य पंचोली का नाम कंगना रनौत के साथ जुड़ा था। दोनों के लिव-इन में रहने की बातें भी कही गईं। बाद में दोनों अलग हो गए। इन सबके बीच जरीना वहाब हमेशा आदित्य के साथ रहीं।
-
सनी देओल का नाम भी सालों तक डिंपल कपाड़िया संग जुड़ता रहा। लेकिन सनी की पत्नी पूजा पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। दोनों करीब 20 साल से एक दूसरे के साथ हैं।