-
'कहो ना प्यार है' गर्ल अमीषा पटेल पर 'बिग बॉस 7' फेम टीवी एक्टर कुशाल टंडन ने 'राष्ट्रगान' का अपमान करने का आरोप लगाया है। कुशाल ने अमीशा की पोल सोशल साइट ट्विटर के ज़रिए खोल दी। वहीं अमीषा पटेल अपने बचाव में यह कहती नज़र आ रही हैं कि उन्हें लड़कियों वाला 'मंथली गर्ली प्रॉब्लम' (पीरियड्स) था।

क्या है पूरा मामला… </br><br/> कुशाल ने अमीषा पर जुहू के एक सिनेमाहॉल में फिल्म के दौरान राष्ट्रगान के सम्मान में खड़े ना होने का आरोप लगाया था। वहीं अमीषा ने जवाब में खड़े ना होने के पीछे अपने पीरियड्स को वजह बताया था। इसके बाद से दोनों के बीच ट्वीट वॉर कुछ यूं छिड़ गया… 
कुशाल ने ट्वीट किया… </br><br/> हॉल में फिल्म के दौरान जब राष्ट्रगान चल रहा था तो उनके आगे वाली पंक्ति में एक लड़की इसके सम्मान में खड़ी होने की बजाय अपने मोबाइल पर व्यस्त थीं। बाद में उन्होंने देखा कि वह लड़की कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री अमीषा पटेल थीं। -
कुशाल के इस ट्वीट पर सफाई देते हुए अमीषा ने ट्वीट करते हुए खड़े ना होने की पीछे 'मंथली गर्ली प्रॉब्लम' (पीरियड्स) को मजबूरी बताते हुए कहा कि यदि वह खड़ी होती तो फ्लोर पर खून बह सकता था।

अमीषा यही नहीं रूकी उन्होंने कुशाल की मानसिकता पर सवाल उठाया औऱ कहा कि कुशाल जैसे लोगों को थप्पड़ मारने की जरूरत है। अमीषा ने कहा कि मुझे नहीं पता था कि कुशाल इसे राष्ट्रीय मुद्दा बना देगा। 
अमीषा के इस ट्वीट के बाद कुशाल कहां चुप रहने वाले थे उन्होंने भी करारा जवाब देते हुए क्या कुछ कहा पढ़ें… </br><br/> 'जब मैंने आपको देखा मुझे महसूस नहीं हुआ कि आप पीरियड्स से हैं क्योंकि आप फिल्म शुरु होने से पहले हंस रही थीं और राष्ट्रगान शुरु होने से पहले पास के स्टॉल पर खड़े होकर खा भी रही थीं। मेरे पास भी मां और बहन है और मैं उनका उतना ही सम्मान करता हूं जितना कि अपने देश का करता हूं।'