-
राज और सिमरन जैसी बॉलीवुड की कई जोड़ियां है जो लगभग अमर हो चुकी हैं। शाहरुख खान औऱ काजोल द्वारा निभाई गई ये जोड़ी और उसकी प्रेम कहानी सालों बाद भी दर्शकों के जहन में जिंदा है। वहीं कई जोड़ियां ऐसी हैं जिनकी प्रेम कहानी को शोहरत नसीब नहीं हुई जिनकी वो हकदार थीं। आइए डालते हैं एक नजर:
-
फिल्म राजी में आलिया भट्ट और विकी कौशल की प्रेम कहानी लोगों को काफी पसंद आई थी। हालांकि इस जोड़ी को वो शोहरत नहीं मिली जो मिलनी चाहिए थी।
-
हंसी तो फंसी फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा के बीच भी गजब का प्यार दिखाया गया था। हालांकि दर्शकों ने फिल्म को नकार दिया था।
-
वेक अप सिड में अपने से बड़ी उम्र की कोंकणा सेन शर्मा संग रणबीर कपूर की प्रेम कहानी भी काफी शानदार थी। ये फिल्म हिट तो हुई लेकिन बतौर कपल इस जोड़ी को भुला दिया गया।
-
बैंड बाजा बारात में रणवीर सिंह औऱ अनुष्का शर्मा की जोड़ी को वो शोहरत और प्यार नहीं मिला जिसकी वो हकदार थी।
-
फिल्म लूटेरा में सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह नजर आए थे। दोनों की लव स्टोरी काफी कमाल की थी। हालांकि ये जोड़ी दोबारा कभी साथ नहीं दिखी।
-
मेरी प्यारी बिंदु में आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा की शानदार प्रेम कहानी को भी दर्शक याद नहीं रख पाए।
-
प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर स्काई इज पिंक में कपल बने थे। दोनों की प्रेम कहानी ने लोगों के दिल तो जीते लेकिन ज्यादा दिनों तक उनपर असर नहीं डाल सकीं।