वरुण धवन और आलिया भट्ट एक बार फिर से ऑनस्क्रीन रोमांस करते नजर आएंगे। बॉलीवुड की ऑनस्क्रीन गुड कपल केमेस्ट्री में इनका नाम अब दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के सिमरन और राज यानी काजोल और शाहरुख जैसा फेमस हो चुका है। रियल लाइफ में भले ही ये कपल अच्छे दोस्त माने जाते हों लेकिन सिल्वर स्क्रीन पर दोनों का रोमांस इनके फैंस को काफी पसंद आता है। आलिया भट्ट और वरुण धवन की इस साल बद्रीनाथ की दुल्हनिया भी दोनो के फैंस को काफी पसंद आई। दोनों की केमेस्ट्री फिल्म में ऐसी लगती है जैसे कि वे बचपन के रियल लाइफ पार्टनर हों। शायद यही वजह है कि फिल्म डायरेक्टर अभिषेक वर्मा ने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए अप्रोच किया है। -
जी हां, आलिया और वरुण बॉलीवुड की अपकमिंग मूवी शिद्दत में एक बार फिर रोमांटिक अंदाज में नजर आएंगे।
-
ये फिल्म भी एक रोमांटिक ड्रामा होगी। इससे पहले भी दोनों एक साथ तीन फिल्में कर चुके हैं।
स्टूडेंट ऑफ द इयर से शुरुआत करने के बाद दोनों ने हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया में अपना बेस्ट देकर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। -
मुबंई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक वरुण और आलिया शिद्दत के जरिए एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे और इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत अगले साल से होगी।
-
-
