-

Alia Bhatt Pregnant: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बनने वाली हैं। उन्होंने खुद अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की है। आलिया भट्ट ने अपनी गुड न्यूज के साथ कुछ फोटोज भी शेयर की हैं।
-
आलिया भट्ट ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें से एक में दिख रहा है कि वह अपना सोनोग्राफी करा रही हैं और पास में रणबीर कपूर भी बैठे हैं।
-
आलिया ने जो दूसरी फोटो पोस्ट की है उसमें एक शेर और शेरनी अपने बच्चे के साथ दिख रहे हैं।
-
तस्वीरें शेयर कर आलिया ने लिखा- जल्द आ रहा है हमारा बेबी। अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस करने का यह तरीका उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
-
बता दें कि आलिया और रणबीर ने इसी साल अप्रैल के महीने में शादी रचाई थी।
-
शादी से पहले करीब 3 सालों तक दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे।
-
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। यह फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होने वाली है।
-
All Photos: Social Media