-
आलिया भट्ट और वरुण धवन एक बार फिर से लाइम लाइट में हैं। दोनों को सिंगापुर में लंच डेट पर देखा गया। गौरतलब है कि ये कपल पहले भी कई बार चर्चा का विषय रहा है।

हाथों में स्मूथीस लेकर दोनों एक दूसरे गाला डिनर में कंपनी देते नजर आ रहे हैं। -
हाल ही दोनों की कुछ फोटो सामने आई हैं। इन फोटोज में आलिया ने आर्मी प्रिंट वाली जैकेट पहन रखी थी। वे काफी कूल नजर आ रही हैं। वहीं साथ में बैठे वरुन धवन भी कुछ कम नहीं लग रहे थे। उन्होंने प्रिंटिड शर्ट में पहन रखी थी। आपको बता दें इस दौरान वरुण और आलिया के साथ फिल्ममेकर शशांक खेतान भी बैठे नजर आए।
-
दरअसल, ये सभी बॉलीवुड की अपकमिंग मूवी 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' की शूटिंग के लिए आए हैं। जो अगले साल रिलीज होगी।
-
गौरतलब है कि इससे पहले आलिया और वरुण स्टुडेंट ऑफ द ईयर और हंप्टी शर्मी की दुल्हनिया में एक साथ करते देखे जा चुके हैं। दोनों ही फिल्म फैंस को काफी पसंद आई थीं।

पिछले ही दिनों इन दोनों की सिंगापुर में दीवाली की शॉपिंग की फोटो भी सामने आई थी।