-
अक्षय कुमार की रुस्तम या रितिक रोशन की मोहनजो दारो में से किसको मिलेगी बॉक्स ऑफिस पर जीत? रिलीज से पहले सिनेप्रमियों के बीच यह सवाल कॉमन था। लेकिन अब दर्शकों ने इसका जवाब दे दिया है। जहां रुस्तम ने ओपनिंग वीकएंड में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, वहीं मोहनजो दारो तीन दिन में 30 करोड़ के आंकड़े के पास है। हालांकि, मोहनजो दारो एक बड़ी फिल्म है और दो साल बाद रितिक स्क्रीन पर वापस लौटे हैं। रुस्तम अक्षय कुमार की इस साल की तीसरी फिल्म है। अगर यह मूवी 100 करोड़ रुपए कमा लेती है तो साल 2016 में 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली अक्षय की यह तीसरी मूवी होगी।
-
अक्षय कुमार की रुस्तम बॉक्स ऑफिस पर हर दिन एक नई ऊंचाई को छू रही है। रुस्तम की कहानी नानावटी केस पर आधारित है। फिल्म की कहानी और अक्षय का अवतार दर्शको को काफी पसंद आ रहा है। आशुतोष गवारिकर की मोहनजो दारो से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर के बावजूद रुस्तम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मूवी ने रिलीज के शुरुआती दो दिनों में ही 30.54 करोड़ रुपए कमा लिए थे।
-
सिनेमा बिनजेस पर नजर रखने वाली अंदाजा लगा रहे थे कि यह मूवी 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करेगी। इसके पीछे वजह थी कि स्वतंत्रता दिवस होने पर सोमवार को भी छुट्टी थी।
-
-
रितिक रोशन और पूजा हेगड़े अभिनीत मूवी मोहनजो दारो एक पीरिएड ड्रामा है। इस मूवी की कॉस्ट 100 करोड़ रुपए है, जबकि रुस्तम का बजट 50 करोड़ रुपए ही था।
-
रुस्तम ने शुक्रवार को 14.11 करोड़ और शनिवार को 16.43 करोड़ रुपए कमाए हैं। अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट और हाउसफुल 3 पहले से ही इस साल 100 करोड़ क्लब में शामिल हैं।