-
मुकेश और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी का जश्न शुरू हो चुका है। ऐसे में खुशी के इस माहौल में अंबानी परिवार 'अन्न सेवा' भी करता नजर आया। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी 9 मार्च को मुंबई में है। ऐसे में 7 तारीख से ही शादी के समारोह की शुरुआत हो चुकी है। अंबानी परिवार ने शादी के समारोह की शुरुआत शुभ कार्य 'अन्न सेवा' के साथ की। अन्न सेवा करते हुए अंबानी परिवार ने अपनी इतनी बड़ी खुशी अनाथ बच्चों के साथ बांटी। ऐसे में अंबानी परिवार ने मुंबई में 2000 अनाथ बच्चों को भोजन कराया। अन्न सेवा में अंबानी परिवार के साथ मेहता परिवार ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस बीच नीता, मुकेश, आकाश और श्लोका बच्चों को खाना सर्व करते दिखाई दिए। वहीं श्लोका के माता पिता ने भी बच्चों को खाना खिलाने में मदद की। बताते चलें, अंबानी के जियो गार्डन्स में अंबानी परिवार ने अन्न सेवा का आयोजन किया था। इसके अलावा अंबानी परिवार ने मुंबई शहर के सभी अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में बुधवार से पूरे हफ्ते अन्न सेवा का ऐलान किया है। देखें तस्वीरें(सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम से ली गई हैं।)
-
अंबानी और मेहता परिवार साथ में 'अन्न सेवा' के दौरान
-
श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की शादी के शुभ अवसर पर गरीब अनाथ बच्चों और वृद्धों के लिए बुधवार से एक हफ्ते तक अन्न सेवा का ऐलान किया गया है।
-
खुशियां मनाते हुए नीता अंबानी
-
आकाश अंबानी के साथ मंगेतर श्लोका
-
बच्चों को खाना परोसते हुए श्लोका और आकाश
-
ब्च्चों को लाइन से टेबल पर बैठाकर आराम से खाना खिलाया गया।
-
इस दौरान अंबानी और मेहता परिवार ने बच्चों को अपने हाथों से खाना परोसा
-
नीता और मुकेश बच्ची से खाना पूछते हुए
-
श्लोका एक बच्ची को खाना सर्व करते हुए
