-

TV Couples Active On Social Media: कई टीवी एक्टर्स ऐसे हैं जो छोटे पर्दे के अलावा सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव हैं। इनमें टीवी के कई चर्चित कपल्स भी शामिल हैं। ये रियल लाइफ पार्टनर्स सोशल मीडिया में फैंस के साथ अपनी छोटी बड़ी खुशियां शेयर करते नजर आते हैं। आइए डालते हैं सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वाले टीवी के रियल लाइफ कपल्स पर एक नजर:
-
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला सोशल मीडिया में बेहद पॉपुलर हैं। दोनों फैंस के साथ अपने रील्स बनाकर शेयर करते हैं। आकांक्षा ने गौरव के साथ अपने रिलेशनशिप की बात भी सोशल मीडिया में ही सबसे पहले शेयर की थी।
-
देबीना और गुरमीत चौधरी भी सोशल मीडिया में काफी एक्टिव हैं। देबीना की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर भी इस कपल ने सोशल मीडिया में साझा की थी।
-
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा पिछले कुछ महीनों से लगातार सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। ये कपल भी अपनी छोटी-बड़ी खुशियां फैंस के साथ जरूर करता है।
-
हिना खान और रॉकी जायसवाल भी सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं। बात वेकेशन की हो या फिर रोमांटिक डिनर डेट की, यह कपल फैंस के साथ तस्वीरें शेयर जरूर करता है।
-
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सोशल मीडिया पर इस कपल को काफी प्यार मिलता है।
-
अंकिता लोखंडे विकी जैन संग शादी के बाद सोशल मीडिया में काफी एक्टिव हो गई हैं। वह फैंस संग अकसर इंटरैक्ट करती हैं।
-
ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट भी सोशल मीडिया में अपनी लाइफ की खुशियां फैंस संग जरूर साजा करते हैं।