-

90 के दशक में कई ऐसी फिल्में आईं जिनमें एक्टर्स ने डबर रोल प्ले किया। इनमें से कई सुपरहिट साबित हुईं। एक बार फिर से आने वाले कुछ महीनों में ऐसी तमाम फिल्में रिलीज होने वाली हैं जिनमें कई बड़े सुपरस्टार्स डबल रोल में नजर आएंगे। आइए जानते हैं उनके नाम:
-
शमशेरा में रणबीर कपूर पिता और पुत्र के डबल रोल में नजर आएंगे।
-
एटली कुमार के डायरेक्शन में बन रही फिल्म जवान में शाहरुख खान दोहरी भूमिका में दिखेंगे।
-
रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह का डबल रोल है।
-
प्रशांत नील की फिल्म सालार में प्रभास का डबल रोल है।
-
साउथ सुपरस्टार डायरेक्टर शंकर की आने वाली फिल्म आरसी 15 में राम चरण डबल रोल प्ले कर रहे हैं।
-
मणिरत्नम की आने वाली फिल्म पोन्नियिन सेल्वन में ऐश्वर्या राय का डबल रोल है। वह राजकुमारी नंदिनी और उनकी मां मंदाकिनी देवी के रोल में दिखेंगी।
-
आदित्य रॉय कपूर अपनी अगली फिल्म गुमराह में दो जुड़वा भाइयों के रोल में नजर आएंगे।
-
अनीस बज्मी की अपकमिंग फिल्म नो एंट्री 2 में अनिल कपूर, सलमान खान और फरदीन खान, तीनों डबल रोल में नजर आने वाले हैं।