-

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) लंबे समय के बाद सिल्वर स्क्रीन पर धमाकेदार वापसी कर रही हैं। 30 सितंबर को ऐश्वर्या की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 1 (PS 1) रिलीज होने वाली है। मणिरत्नम (Manirathnam) के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 500 करोड़ से ज्यादा के बजट में तैयार किया गया है। ऐश्वर्या राय के अलावा और भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हैं जो साउथ की फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
-
Kareena Kapoor: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही फिल्म स्पिरिट में करीना कपूर प्रभास के साथ दिखाई देंगी।
-
Deepika Padukone: प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण भी फिल्म कर रही हैं। फिल्म का नाम प्रोजेक्ट के है। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में हैं।
-
Mrinal Thakur: एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर दलकीर सलमान के साथ उनकी नई फिल्म में सीता नाम का किरदार निभाती दिखेंगी।
-
Kriti Senon: कृति सेनन प्रभास संग फिल्म आदिपुरुष की शूटिंग में व्यस्त हैं। अनन्या पांडे ने भी साउथ का रुख किया है।
-
Ananya Pandey: अनन्या सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म Liger में काम कर रही है।
-
Alia Bhatt: इससे पहले आलिया भट्ट हाल ही में साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर में नजर आई थीं।
-
Raveena Tandon: रवीना टंडन का नाम भी इन दिनों साउथ की फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेसेस में शामिल है। उनकी फिल्म केजीएफ 2 ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।