-

बॉलीवुड में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जैसे कई ऐसे नाम हैं जो शादी से पहले से ही अपने पेरेंट्स से अलग रह रहे थे। वहीं इस फिल्म इंडस्ट्री में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) जैसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने शादी के बाद अपने सास-ससुर के साथ ही रहना चुना। आइए डालते हैं एक नजर::
-
Aishwarya Rai: साल 2008 में अभिषेक बच्चन संग शादी के बाद ऐश्वर्या राय ने अमिताभ और जया बच्चन के साथ जॉइंट फैमिली में ही रहना चुना। ये पूरा परिवार साथ में सारी खुशियां मिलकर बांटता है।
-
Kareena Kapoor: करीना कपूर भी सैफ अली खान से शादी के बाद अपनी सास शर्मिला टैगोर के साथ ही रहती हैं।
-
Genelia Desouza: जेनेलिया डिसूजा ने भी रितेश देशमुख से शादी के बाद सास-ससुर के साथ ही रहना चुना। ससुर विलासराव देशमुख के निधन के बाद जेनेलिया की सास उनके साथ ही रहती हैं।
-
Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा की दूसरी पत्नी हैं। शिल्पा ने भी शादी के बाद सास-ससुर के साथ ही रहना चुना।
-
Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से शादी की थी। अब दोनों का तलाक हो चुका है। लेकिन शादी के बाद वह हमेशा जॉइंट फैमिली में रहीं।
-
Deepika Kakkar: दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम से शादी की है। शादी के बाद दीपिका की सास और ननद उनके साथ ही एक छत के नीचे रहती हैं।