-
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन अपनी बेटी अराध्या बच्चन के साथ सिडनी की सैर पर निकले हैं। इसके चलते ऐश्वर्या-अभिषेक के साथ उनकी बेटी अराध्या को एयरपोर्ट पर देखा गया। दरअसल, 5 फरवरी को अभिषेक बच्चन का जन्मदिन है। इसके चलते अभिषेक इस खास मौके पर अपनी फैमिली के साथ सिडनी ट्रिप पर निकले हैं। इस दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन ने ब्लैक मिडी और बूट्स पहने हुए थे। अभिषेक बच्चन भी ब्लैक लैदर जैकिट और ब्लू डेनिम में नजर आए। वहीं बेबी अराध्या ने स्काय ब्लू वेलवेट ट्रैक सूट पहना हुआ था। सिडनी ट्रिप में जाते वक्त अराध्या काफी एक्साइटेड नजर आ रही थीं। अराध्या ने एक तरफ मम्मी ऐश और दूसरी तरफ पापा अभिषेक का हाथ पकड़ा हुआ था और कंधे पर पिंक कलर का क्यूट सा बैक लटकाया हुआ था। इसके चलते एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन पति अभिषेक और बेटी अराध्या के साथ एयरपोर्ट की तरफ जा रही हैं। वहीं एयरपोर्ट पर एंटर होते ही ऐश अराध्या को लेकर जीप में बैठती हैं और रनवे की तरफ चली जाती हैं। वहीं अभिषेक पैदल चलते दिखाई देते हैं। देखें तस्वीरें:-
-
सिडनी के लिए रवाना हुए अभिषेक बच्चन, पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेबी अराध्या बच्चन
-
बच्चन परिवार ने इस बार सिडनी में अभिषेक का जन्मदिन मनाने का सोचा है। बता दें, अभिषेक का जन्मदिन 5 फरवरी को है।
-
वर्क फ्रंट की बात करें तो, ऐश्वर्या राय बच्चन इस वक्त अपनी अप-कमिंग फिल्म 'फन्नेखां' की शूटिंग में व्यस्त थीं। वहीं ऐश ने इस बीच अपनी फैमिली के लिए वक्त निकाला।
-
ऐश्वर्या और अभिषेक की बेटी अराध्या इस दौरान काफी एक्साइटेड नजर आईं। बेबी अराध्या लाइम लाइट को भी काफी एंज्वॉय करती हुई देखी जाती हैं।
-
ऐश-अभिषेक की बेटी अराध्या बच्चन एक स्टार किड हैं। इंस्टाग्राम पर आए दिन अराध्या की कई क्यूट तस्वीरें लोगों द्वारा शेयर की जाती हैं।
-
मम्मी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ अराध्या बच्चन
-