-
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ भारतीय टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय और लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक है। यह शो 2008 में शुरू हुआ था और तब से लेकर आज तक दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है।
-
शो के किरदार इतने प्रसिद्ध हो चुके हैं कि उनकी स्टाइल और डायलॉग लोगों की जुबान पर चढ़ गए हैं। हाल ही में, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के स्टार्स की 20 साल बाद की तस्वीरें बनाई गई हैं।
-
ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 20 साल बाद जेठालाल का लुक थोड़ा बदला हुआ है। उनकी उम्र के साथ उनके बाल सफेद हो गए हैं, लेकिन उनकी मुस्कान और हंसमुख स्वभाव अभी भी वही हैं।
-
दयाबेन की तस्वीर में उन्हें भी उम्र का असर दिखाई दे रहा है। उनके चेहरे पर हल्की झुर्रियां आ गई हैं, लेकिन उनकी मासूमियत जरा भी कम नहीं हुई है।
-
20 साल बाद भी तारक मेहता अपनी पत्नी के डाइट को फॉलो करते नजर आ रहे हैं।
-
बबीता जी की तस्वीर में उन्हें भी उम्र का असर दिखाई देता है। लेकिन उनकी खूबसूरती और आकर्षण अभी भी बरकरार हैं।
-
20 साल बाद भी पोपटलाल के चेहरे पर वही निराशा और उम्मीद की झलक दिखाई देती है। इतने सालो बाद भी वह शादी के सपने देख रहे हैं।
-
अय्यर का लुक भी बदला हुआ है। उम्र का असर उनके चेहरे पर साफ नजर आता है, लेकिन उनकी शांति और समझदारी अभी भी वही है।
-
तन्मय वेकारिया और किरण भट्ट के किरदार बाघा और नट्टू काका की AI इमेज में उनकी भोलेपन और मजाकिया अंदाज को उम्र के साथ भी कायम देखा जा सकता है।
-
माधवी और भिड़े 20 साल बाद भी एक-दूसरे का हाथ बटाते हुए काम करते नजर आ रहे हैं।
-
जिस तरह अब्दुल की दुकान पर हर तरह की चीजें मौजूद रहती हैं, वैसै ही वो 20 साल बाद भी मल्टीपल काम करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उन्होंने मल्टीपर्पज जैकेट पहना हुआ है, जिससे वह एक साथ कई चीजें कैरी कर सकते हैं।
-
डॉ हाथी और कोमल भाभी का भी लुक 20 साल बाद थोड़ा बदल गया है। दोनों की उम्र के साथ उनके बाल सफेद हो गए हैं, लेकिन उनकी मुस्कान और हंसमुख स्वभाव अभी भी वही हैं।
-
20 साल बाद टप्पू सेना काफी बड़ी हो गई है और उनका लुक भी काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। इसके अलावा दोनों की दोस्ती 20 साल बाद भी बरकरार नजर आ रही है।
-
दयाबेन के भाई सुन्दर लाला 20 साल बाद भी वैसे के वैसे नजर आ रहे हैं। हालांकि उनके बाल सफेद हो गए हैं।
-
हालांकि, दीवार पर लगी बापूजी के किरदार की तस्वीर देखकर फैंस को काफी दुख हो रहा है। AI ने 20 साल बाद बापूजी के किरदार को स्वर्गवासी बना दिया है।
(Photos Source: sahixd/instagram)
(यह भी पढ़ें: ‘खेल खेल में’ के लिए अक्षय कुमार ने लिए 60 करोड़, बाकी स्टार कास्ट को मिला सिर्फ इतना मेहनताना)