-
फिल्म ‘आदिपुरुष’ रिलीज होने के बाद से लगातार विवादों में है। विवादों के बीच इस फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर भी चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर दर्शक डायलॉग्स लिखने वाले लेखक मनोज मुंतशिर पर भड़ास निकाल रहे हैं। (Source: Manoj Muntashir/Facebook)
-
लेकिन क्या आप जानते हैं विवादों में फंसे 47 साल के मनोज मुंतशिर कौन हैं और वह कितनी संपत्ति के मालिक हैं? (Source: Manoj Muntashir/Facebook)
-
47 साल के मनोज मुंतशिर का असली नाम मनोज शुक्ला है और मुंतशिर उनका पेन नाम है। मुंबई आने से पहले मनोज प्रयागराज में ऑल इंडिया रेडियो में काम करते थे। (Source: Manoj Muntashir/Facebook)
-
एक इंटरव्यू में मनोज मुंतशिर ने बताया था कि वे इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद मुंबई पहुंचे थे। मुंबई पहुंचने के बाद मनोज मुंतशिर ने अनूप जलोटा से मुलाकात की। (Source: Manoj Muntashir/Facebook)
-
मनोज ने अनूप जलोटा को एक गजल सुनाई थी। जिससे खुश होकर अनूप जलोटा ने 3000 रुपये दिए थे। इसके बाद मनोज ने इंडस्ट्री में आने के पहले काफी स्ट्रगल किया। (Source: Manoj Muntashir/Facebook)
-
मगर अब अपनी मेहनत के दम पर मनोज मुंतशिर ने शोहरत के साथ-साथ काफी संपत्ति भी जमा कर ली है। (Source: Manoj Muntashir/Facebook)
-
विकिपीडिया, फोर्ब्स, IMDb जैसे कई ऑनलाइन रिसोर्स के अनुसार, मनोज मुंतशिर की कुल संपत्ति 62 मिलियन डॉलर है। (Source: Manoj Muntashir/Facebook)
-
मनोज के पार कारों का खास कलेक्शन भी है। इन में से एक उनके पास 88 लाख रुपए की ऑडी क्यू 7 है, जो 5.9 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। (Source: Manoj Muntashir/Facebook)
-
बता दें, मनोज ‘बाहुबली’ के हिंदी डायलॉग लिख चुके हैं। इस फिल्म के डायलॉग की वजह से वह काफी फेमस हुए थे। (Source: Manoj Muntashir/Facebook)
-
मनोज अब तक ‘तेरी गलियां’, ‘तेरे संग यारा’, ‘कौन तुझे’, ‘दिल मेरी ना सुने’, ‘फिर भी तुमको चाहूंगा’, ‘तेरी मिट्टी’ जैसे कई हिट गानें फिल्म इंडस्ट्री को दे चुके हैं। (Source: Manoj Muntashir/Facebook)
