-
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। आए दिन तमाम मुद्दों पर वह अपनी बेबाक राय ट्वीट के माध्यम से रखती रहती हैं। स्वरा भास्कर को अकसर ट्विटर ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ता है। एक बार फिर से स्वरा को ट्विटर पर ट्रोल किया जा रहा है। इस बार उनकी ट्रोलिंग का कारण बनी हैं उनकी कुछ तस्वीरें। दरअसल स्वरा भास्कर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह साड़ी में दिख रही हैं। ट्रोल करने वाले उनके इस साड़ी वाले लुक को लेकर उनपर अपमानजनक कमेंट्स कर रहे हैं। ज्यादातर कमेंट्स ऐसे हैं कि उन्हें हम यहां लिख भी नहीं सकते। (All Pics: Swara Bhasker Twitter)
-
स्वरा ने आसमानी रंग की साड़ी पहनी है। साड़ी पर गुलाबी फूलों वाले डिजायन है।
-
आसमानी साड़ी के साथ सफेद कलर की कॉलर वाली ब्लाउज में स्वरा काफी खूबसूरत लग रही हैं।
-
स्वरा की इन खूबसूरत तस्वीरों पर भी कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। ट्रोल करने वाले लिख रहे हैं कि चुनाव के वक्त खरीदी हुई साड़ी अभी तक बचा के रखी हो क्या? वहीं कुछ दूसरे ट्रोल्स वीरे दी वेडिंग में स्वरा भास्कर के मास्टर्बेशन सीन को लेकर भी भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं।
-
स्वरा भास्कर ने स्नातक की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस और मास्टर डिग्री जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से हासिल की है। जेएनयू में ही स्वरा नुक्कड़ नाटक भी करती थीं। नुक्कड़ नाटक से एक्टिंग करियर शुरू करने वाली स्वरा आज बॉलीवुड की स्थापित कलाकार हैं।
