-
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल सनी लियोनी के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर हैं। सनी एक बार फिर छोटे पर्दे पर नजर आने वाली हैं। पिछले काफी समय से एमटीवी के रिएलिटी शो स्प्लिट्सविला को रणविजय सिंह के साथ होस्ट करने वाली सनी लियोनी इस बार कुछ हटके करने जा रही हैं। वह इस बार डिस्कवरी के फेमस शो मैन वर्सेज वाइल्ड के हिंदी वर्जन को होस्ट करती नजर आएंगी।
-
अपने लुक और ग्लैमर की वजह से अक्सर सुर्खियां बटोरने वाली सनी इस शो को किस तरह से होस्ट करेंगी ये देखने में काफी मजा आने वाला है।
-
डिस्कवरी का ये शो पहले से ही काफी फेमस है। इस शो को बेयर ग्रिल्स होस्ट करते हैं।
-
इस शो को लेकर सनी काफी एक्साइटेड हैं। वह इसमें कुछ खतरनाक स्टंट भी करती दिखेंगी।
-
सनी के इस नए शो का नाम मैन वर्सेज वाइल्ड विद सनी लियोनी होगा।
-
शो के दौरान उनके फैन्स को उनकी कुछ हटके साइड भी देखने को मिलेगा, जो इससे पहले उनके फैंस ने कभी नहीं देखा है।
-
सनी का कहना है कि वह डिस्कवरी चैनल का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। शो की शुरुआत 2018 में होगी। (All Photo Source: Instagram)