-
सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में काफी चर्चा में रही हैं। पिछले दिनों उन्हें सोशल मीडिया में खूब ट्रोल किया गया। उनकी ट्रोलिंग का कारण बना था केबीसी में उनसे पूछा गया एक सवाल। दरअसल सोनाक्षी सिन्हा से पूछा गया था कि रामायण में हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे? सोनाक्षी को इसका जवाब नहीं मालूम था। इसी पर सोशल मीडिया में उनकी खूब खिंचाई हुई। लोग बोलने लगे कि जिनके पिता का नाम शत्रुघ्न, भाइयों का नाम लव, कुश हो और जिनके घर का नाम रामायण हो उन्हें ये पता ही नहीं है कि हनुमान संजीवनी किसके लिए लाए थे। हालांकि इस तरह से ट्रोल करने वालों को इग्नोर करते हुए सोनाक्षी अपने काम में लगी हुई हैं। उनका एक शो लॉन्च हो रहा है। इसी शो में बिजी सोनाक्षी ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। (All Pics: Sonakshi Sinha Instagram)
-
शो का नाम मिंत्रा फैशन सुपरस्टार है। इसी के लिए शूट की तस्वीरें सोनाक्षी सिन्हा ने अपने फैंस के साथ शेयर की हैं।
-
ब्लू डेनिम के आउटफिट में सोनाक्षी की ये तस्वीरें उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है।
-
तस्वीरों को चंद घंटों में ही लाखों लाइक्स मिल गए हैं।
-
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा का ये शो 'मिंत्रा फैशन सुपरस्टार' एक डिजिटल फैशन रिएलिटी शो है। सोनाक्षी इस शो को जज करेंगी।
-
सोनाक्षी के इस नए शो को जूम स्टूडियोज और मिंत्रा ने आपसी सहयोग से बनाया है।
