-
मौनी रॉय आज मनोरंजन जगत की एक मशहूर शख्सियत बन गई हैं। साल 2007 में अपने एक्टिंग करियर का डेब्यू करने वालीं मौनी रॉय की फैन फॉलोइंग गजब की है। सिर्फ इंस्टाग्राम की बात करें तो उन्हें लगभग एक करोड़(9.5 मिलियन) लोग फॉलो करते हैं। मौनी अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ अकसर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी लगभग हर तस्वीर पर उनके चाहने वाले लाखों की संख्या में लाइक औऱ कमेंट करते हैं। यूं तो मौनी पर सारे रंग खूब जचते हैं लेकिन वह पिंक ड्रेस में बेहद कमाल लगती हैं। मौनी भी आए दिन पिंक ड्रेस में अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। आइए देखते हैं ऐसी ही कुछ चुनिंदा तस्वीरें(All Pics: Mouni Roy Instagram):
-
मौनी रॉय इस पिंक साड़ी में हाल ही में लालबाग के राजा के दर्शन को पहुंची थीं।
-
जिस अंतराल पर मौनी रॉय पिंक ड्रेस में तस्वीरें शेयर करती हैं उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शायद पिंक उनका फेवरेट कलर है।
-
मौनी रॉय ने 12 साल के अपने करियर में टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय किया है।
-
28 सितंबर 1985 को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में जन्मीं मौनी रॉय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक था।
-
मौनी अपने स्कूल के दिनों में अकसर प्ले का हिस्सा रहा करती थीं।
-
मौनी रॉय कलर्स टीवी के शो ‘नागिन’ के लिए ज्यादा जानी जाती हैं। लोग उन्हें टीवी की नागिन कहकर भी संबोधित करते हैं।
-
मौनी कलर्स के ही डांस रियालिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के 2014 सीजन की फाइनालिस्ट भी रह चुकी हैं।
-
मौनी ने साल 2007 में एकता कपूर के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी से अपना टीवी करियर स्टार्ट किया था।
-
मौनी रॉय को प्रसिद्धि लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले शो ‘देवों के देव महादेव’ से मिली।
-
मौनी ने अक्षय कुमार के साथ गोल्ड फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया इसके बाद वह जॉन अब्राहम की RAW में नजर आई थीं।
-
आने वाले दिनों में वह राजकुमार राव के साथ मेड इन चाइना और रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगी।
