-
खूबसूरत एक्ट्रेस मौनी रॉय बहुत जल्द एक लीड एक्ट्रेस के रूप में बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। वह अपकमिंग फिल्म गोल्ड में एक्टर अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगी। मौनी को दर्शक उनके लुक्स और फिट फिगर के लिए काफी पसंद करते हैं। ऐसा फिट फिगर पाने के लिए लोग ना जाने क्या-क्या करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मौनी फास्ट फूड की दीवानी हैं। वह अपने खाने पर नहीं बल्कि अपने पूरे दिन के रुटीन को अच्छे से फॉलो करती हैं।
-
मौनी के फिटनेस गोल में दिन में कम से कम 30 मिनट का डांस शामिल है। इससे आप एक घंटे के अंदर 400 कैलोरी बर्न कर सकते हैं।
-
ब्यूटी टिप की बात करें तो मौनी दिन में कम से कम 8 से 10 ग्लास पानी पीती हैं। वह खाने से 30 मिनट पहले पानी पीती हैं। इससे डाइजेशन में कोई दिक्कत नहीं होती है।
-
मौनी खुद को काफी फूडी मानती हैं। उन्हें घर का बना खाना बहुत पसंद है। वह अपनी मां के हाथ के बने दाल, चावल और कढ़ी के लिए कुछ भी कर सकती हैं।
-
मौनी को जो मन होता है वह वो सब खाती हैं। लेकिन जब बात बॉडी शेप की आए तो वह कभी-कभी फास्ट फूड का परहेज करती हैं।
-
मौनी यूं तो घर का ही खाना पसंद करती हैं लेकिन कभी-कभी बाहर का खाना भी खा लेती हैं। वह अपने खाने में स्प्राइट लेती हैं जिससे खाना अच्छे से पच सके।
-
मौनी किसी भी तरह की हार्ड ड्रिंक नहीं लेती हैं।
-
मौनी जंक फूड की काफी शौकीन हैं। उन्हें हर तरह का चाइनीज फूड काफी पसंद है।
-
मौनी रोजाना जिम में भी काफी समय बिताती हैं। वह वहां ज्यादातर समय स्ट्रेचिंग करने में बिताती हैं। (All Photo Source: Instagram)
