'गोल्ड' एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों काफी खुश नजर आ रही हैं। 'नागिन' एक्ट्रेस जल्द ही अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आएंगी। हाल ही में खबर आई थी कि एक्ट्रेस जल्द ही जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'RAW' में भी नजर आएंगी। फिलहाल इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने घर में एक छोटी सी पार्टी रखी। जी हां, मौनी ने अपनी हाउस पार्टी में टीवी के जाने माने सेलेब्स को भी बुलाया। बुधवार को मौनी ने अपने घर में पार्टी रखी जिसमें संजीदा शेख और नागिन स्टार अर्जुन भी मौजूद थे। इसके चलते मौनी ने अपने इंस्टाग्राम से अपनी और दोस्तों की कई तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर को कैप्शन देते हुए मौनी ने लिखा- फ्रेंड्स और फैमिली मैं ग्रेटफुल हूं। वहीं इस पार्टी में करिश्मा मोदी भी दिखाई दीं। करिश्मा ने भी एक तस्वीर इस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा- थैंक्यू मोमो इस खूबसूरत शाम के लिए। देखें मौनी और उनके दोस्तों की ये लवली तस्वीरें:-(सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम से ली गई हैं) -
एक्ट्रेस मौनी रॉय पार्टी में एंज्वाय करेत हुए पोज दे रही हैं।
-
बेस्टाज के साथ एंज्वॉय करते हुए मौनी रॉय
-
एक्ट्रेस मौनी के साथ को-एक्टर अर्जुन बिजलानी
-
बता दें, अर्दुन मौनी के साथ शो 'नागिन' में काम कर चुके हैं।
-
एक्ट्रेस मौनी के साथ करिश्मा
-
पोज देती हुईं एक्ट्रेस मौनी रॉय
-
मौनी रॉय दोस्तों के साथ हाउस पार्टी में एंज्वॉय करते हुए
-
संजीदा शेख और अर्जुन
-
मौनी के फ्रेंड्स पार्टी को एंज्वॉय करते हुए
