-
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर सैफ अली खान ने नए साल का स्वागत स्विट्जरलैंड में किया। वहां इस रॉयल कपल ने बेटे तैमूर अली खान के साथ जमकर मस्ती की। वहां की सुंदर वादियों में इंज्वॉय करने के दौरान की इनकी कुछ खूबसूरत फोटो इंटरनेट पर छाई हुई है। इन तस्वीरों में तैमूर हमेशा की तरह बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं।
-
तैमूर की कोई भी फोटो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाती है। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ। तैमूर की एक बेहद क्यूट फोटो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो रही है। इस फोटो में तैमूर लाल रंग की कपड़ों में हैं। इस फोटो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।
-
तैमूर की एक फोटो पापा सैफ के साथ भी शेयर हुई है। इसमें सैफ बर्फ के बीच तैमूर को राइड का मजा दिला रहे हैं।
-
स्विट्जरलैंड की बर्फीली वादियों में पूरा परिवार इंज्वॉय करता नजर आ रहा है। इस फोटो में सैफ और तैमूर के साथ करीना भी दिख रही हैं।
-
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई कुछ फोटो में करीना कपूर पार्टी के मूड में नजर आ रही हैं।
-
वह इन फोटो में काले रंग की ड्रैस में काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं।
-
एक फोटो में सैफ भी करनी के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों पार्टी के लिए मैचिंग कपड़ों में नजर आ रहे हैं। (All Photo Source: Inatsgram)
