-
कहते हैं शुरुआत अच्छी हो तो आगे का रास्ता भी अच्छा होता है। लेकिन बॉलीवुड में कुछ स्टार्स इस कहावत को गलत करते नजर आते हैं। जी हां, आज बॉलीवुड में राज करने वाले कुछ सुपरस्टार्स ऐसे हैं जिनकी डेब्यू फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। बावजूद इसके इन स्टार्स ने हिम्मत नहीं हारी और लगे रहे। आज ये बॉलीवुड की रंगीन दुनिया के चमकते सितारे हैं। आइए देखते हैं किस-किस स्टार का नाम इस लिस्ट में शामिल है।
-
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म थी सात हिंदुस्तानी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी।
-
अक्षय कुमार ने भी सौगंध नाम की फ्लॉप फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आज अक्षय के नाम सबसे ज्यादा 100 करोड़ की फिल्में करने का रिकॉर्ड है।
-
बहुत कम लोगों को ही मालूम होगा कि मैंने प्यार किया सलमान की पहली फिल्म नहीं थी। सलमान खान ने बीवी हो तो ऐसी नाम की फ्लॉप फिल्म से डेब्यू किया था।
-
रणबीर कपूर की भी पहली फिल्म सुपर फ्लॉप रही था। रणबीर मे संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से डेब्यू किया था।
-
ऐश्वर्या राय की पहली फिल्म थी और प्यार हो गया। इस फ्लॉप फिल्म में ऐश के साथ बॉबी देओल थे।
-
काजोल ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। हालांकि काजोल का बालीवुड डेब्यू भी बेखुदी नाम की फ्लॉप फिल्म से हुआ था।
-
कैटरीना कैफ ने बूम जैसी फ्लॉप फिल्म से अपना डेब्यू किय़ा था। इस फिल्म के प्रोड्यूसर जैकी श्रॉफ थे। अमिताभ जैसे स्टार के होने के बाद भी फिल्म फ्लॉप रही थी।