-
बिग बॉस ओटीटी 2 में रनरअप और फेमस यूट्यूबर अभिषेक मल्हान इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने नया घर खरीदा है। (Source: @fukra_insaan/instagram)
-
इस बात की जानकारी उनकी मां डिंपल मल्हान ने अपने नए व्लॉग में दी है। उनकी मां ने नए घर का होम टूर करवाया है। (Source: Dimple Malhan Vlogs/YouTube)
-
वीडियो में उनका नया घर किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं लग रहा है। हालांकि, इस घर में फिलहाल रेनोवेशन का काम चल रहा है। (Source: Dimple Malhan Vlogs/YouTube)
-
इस नए घर में ग्राउंड से लेकर टॉप फ्लोर तक कई सुविधाएं दी गई हैं। घर में स्वीमिंग पूल के साथ-साथ जिम भी मौजूद है। (Source: Dimple Malhan Vlogs/YouTube)
-
घर में मंदिर एरिया काफी सुंदर दिखाई दे रहा है। मंदिर एरिया में दीवार पर गणपति बप्पा की बहुत खूबसूरत नक्काशी की गई है। (Source: Dimple Malhan Vlogs/YouTube)
-
डिंपल मल्हान ने अपने बेटे अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान और निश्चय मल्हान ट्रिगर्ड इंसान के कमरे का भी टूर कराया। (Source: Dimple Malhan Vlogs/YouTube)
-
अपने वीलॉग में उन्होंने ड्राइंग रूम, थिएटर, किचन एरिया, क्लोसेट एरिया, लाउंज एरिया, वॉशरूम एरिया से लेकर दीवारों पर की गई नक्काशी तक हर चीज की जानकारी दी है। (Source: Dimple Malhan Vlogs/YouTube)
-
इन तस्वीरों को देखने के बाद आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फुकरा इंसान का यह नया घर काफी आलीशान है। (Source: Dimple Malhan Vlogs/YouTube)
-
डिंपल मल्हान ने वीडियो में बताया है कि नवरात्रि तक इस घर का काम पूरा हो जाएगा और पूरा परिवार इसमें शिफ्ट हो जाएगा। (Source: Dimple Malhan Vlogs/YouTube)
(यह भी पढ़ें: Tiger 3 में सलमान खान से लेंगे टक्कर, जानिए कितने एजुकेटेड हैं इमरान हाशमी)