-
अभिषेक बच्चन और असिन थोट्टूमकल अभिनीत फिल्म 'ऑल इज वेल' 21 अगस्त को रिलीज होगी।
-
ऋषि कपूर ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, "अभिषेक बच्चन के साथ हमारी फिल्म 'ऑल इज वेल' 21 अगस्त को प्रदर्शित होने जा रही है।"
-
इससे पहले असिन 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'खिलाड़ी 786' में नजर आईं थीं। इसमें असिन के साथ अक्षय कुमार ने मुख्य किरदार निभाया था।
-
'ऑल इज वेल' एक पारिवारिक फिल्म है और इसका निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, श्याम बजाज तथा वरुण बजाज तथा सह-निर्माण अजय कपूर ने किया है।
