• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. entertainment gallery
  4. abdul kalam death narendra modi pranab mukherjee rajnath singh pakistan london lalu prasad yadav nitish kumar gave tribute

अब्दुल कलाम: ‘महान राष्ट्रपति, जनप्रिय नेता’, जानें किसने क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और देश की सभी प्रमुख हस्तियों ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर दुख जताया और कहा कि उन्होंने एक ‘मार्गदर्शक’ खो दिया है जिन्होंने भारत को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई ऊंचाई पर…

By: भाषाप्रियम सिन्हा
July 28, 2015 09:22 IST
हमें फॉलो करें
  • एपीजे अब्दुल कलाम, अब्दुल कलाम, एपीजे अब्दुल कलाम निधन, एपीजे अब्दुल कलाम मौत, एपीजे अब्दुल कलाम मृत्यु, कलाम, मिसाइल मैन, मिसाइल मैन कलाम, जनता के राष्ट्रपति, जनता के राष्ट्रपति कलाम, apj abdul kalam died, kalam dead, death of apj abdul kalam, abdul kalam passes away, abdul kalam died, dr abdul kalam died, apj abdul kalam death, apj abdul kalam death news, abul kalam azad death, Former president Abdul Kalam passes away, sad news, former president of india apj abdul kalam, India News, National News
    1/8

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और देश की सभी प्रमुख हस्तियों ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर दुख जताया और कहा कि उन्होंने एक ‘मार्गदर्शक’ खो दिया है जिन्होंने भारत को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई ऊंचाई पर पहुंचाया। (एक्सप्रेस फोटो)

  • 2/8

    नरेंद्र मोदी ने कहा, वे एक महान वैज्ञानिक थे जिन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के साथ ही अंतरिक्ष के क्षेत्र में काफी योगदान दिया। मैंने एक मार्गदर्शक खो दिया है। उन्होंने कहा, वे पूरे देश, विशेष रूप से युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत थे। (फोटो: भाषा)

  • 3/8

    राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने एक महान सपूत खो दिया जो अपने जीवनकाल में जनता का राष्ट्रपति था और मृत्यु के बाद भी रहेगा। (फोटो: रॉयटर्स)

  • 4/8

    गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें एक पूरी पीढ़ी के लिए प्रेरणा बताया। राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कलाम युवाओं और छात्रों के बेहद प्रिय थे। (एक्सप्रेस फोटो)

  • 5/8

    पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि हालिया इतिहास में कुछ ही लोगों को युवाओं , बुजुर्गो , गरीब अमीर, शिक्षित और अशिक्षित और विभिन्न धर्मो में आस्था रखने वाले अलग-अलग भाषाएं बोलने वालों का प्यार मिला है। (फोटो: भाषा)

  • 6/8

    पाकिस्तान ने कलाम के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वे अपनी सराहनीय सेवाओं के लिए याद किए जाएंगे। इस्लामाबाद में विदेश कार्यालय ने कहा, भारतीय गणराज्य के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर पाकिस्तान सरकार शोक व्यक्त करती है। बयान में कहा गया है, डॉ कलाम अपने देश के लिए की गई अपनी सराहनीय सेवाओं के लिए याद किए जाएंगे। (फोटो: भाषा)

  • 7/8

    लंदन में जाने-माने उद्योगपति लार्ड स्वराज पॉल ने कलाम के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि वे एक प्रेरक शख्सियत और महान मानवतावादी थे। पॉल ने शोक प्रकट करते हुए कलाम को एक महान राष्ट्रपति और काफी लोकप्रिय नेता भी बताया। (फोटो: भाषा)

  • 8/8

    राजद नेता लालू यादव, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सपा नेता मुलायम सिंह यादव, झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। नीतीश ने कलाम के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए उन्हें एक महान वैज्ञानिक, प्रख्यात समाजसेवी और कुशल प्रशासक बताया।

अपडेट
विराट, रोहित, राहुल और गिल; विजय हजारे ट्रॉफी में पिछली बार कब खेले थे भारतीय सितारे
SIR 2.0 के ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में हटाए गए 3.68 करोड़ मतदाताओं के नाम, अंडमान में सबसे ज्यादा रहा आंकड़ा, जानिए अन्य राज्यों का हाल
भारत-बांग्लादेश तनाव: दोनों देशों ने एक-दूसरे के राजदूतों को किया तलब
भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान: विलियमसन बाहर, केवल T20I खेलेंगे सेंटनर और रचिन
भारतीय महिलाओं की टी20 में सबसे बड़ी जीत, हरमनप्रीत कौर ने की मेग लेनिंग की बराबरी
‘अपनी राय वहीं रखो जहां…’, तेलुगु एक्टर शिवाजी के खिलाफ फूटा राम गोपाल वर्मा का गुस्सा, महिला आयोग ने भी भेजा नोटिस
कैब में बेटी की हाथ से बनाई पेंटिंग लगाकर चल रहा था एक पिता, सफर कर रही लड़की ने बना लिया प्यारा सा वीडियो
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
‘ट्रम्प ने कम से कम आठ एपस्टीन फ्लाइट में यात्रा की’, अमेरिका के न्याय विभाग ने जारी की नई फाइलें
शैफाली वर्मा ने 27 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक, नहीं तोड़ पाईं ऋचा घोष और स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड
CAT 2025 Result: कैट रिजल्ट जारी होने की तारीख घोषित, 2.58 लाख उम्मीदवारों का खत्म होगा इंतजार
असम के कार्बी आंगलोंग में फिर भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने दुकानों में लगाई आग, IPS समेत कई पुलिसकर्मी घायल, इंटरनेट ठप
फोटो गैलरी
8 Photos
फैटी लिवर में क्या खाना चाहिए? डाइट में जरूर जोड़ें ये सब्जियां
7 hours agoDecember 23, 2025
7 Photos
आर्ट के छात्रों को लिए स्मार्ट डिप्लोमा कोर्स, मोटी सैलरी के साथ कम बजट में सेट कर सकते हैं खुद का बिजनेस
8 hours agoDecember 23, 2025
11 Photos
चम्मच छोड़िए, हाथों से खाइए: आयुर्वेदिक विज्ञान की नजर से जानिए फायदे और क्यों है ये सबसे हेल्दी आदत
9 hours agoDecember 23, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US