-

एक्ट्रेस आरती छाबड़िया ने शादी रचा ली है। जी हां, सोशल मीडिया पर आरती की दुल्हन के लिबास में कई सारी तस्वीरें शेयर की जा रही हैं। तस्वीरों में आरती बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आरती ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड Visharad Beedassy के साथ 7 फेरे लिए। विशारद मॉरेशियस में एक सीए हैं। आरती ने विशारद के साथ सोमवार को शादी की। आरती की शादी में टीवी एक्टर्स शीना बजाज और रोहित पुरोहित को भी देखा गया। लंबे रिलेशनशिप के बाद आरती और विशारद की सगाई मार्च महीने में हुई थी। अब जाकर दोनों ने शादी की। देखें आरती छाबड़िया की शादी की तस्वीरें, जानें इनके करियर के बारे में…. (सभी तस्वीरें आरती फैन पेज इंस्टा. से ली गई हैं।)
-
अपने करियर के शुरुआती पड़ाव में एक्ट्रेस ने काफी काम किया।
-
आरती ने गोविंदा से लेकर सलमान खान और अक्षय कुमार संग भी काम किया।
-
आरती ने गोविंदा के साथ साल 2003 में फिल्म 'राजा भैया' में काम किया था।
-
तो वहीं सलमान खान के साथ आरती ने साल 2007 में फिल्म 'पार्टनर' में काम किया था।
-
इस फिल्म में आरती ने लारा दत्ता की बेस्ट फ्रेंड का किरदार निभाया था।
-
आरती ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'आवारा पागल दीवाना' में काम किया था।
-
तो वहीं आरती मल्टीस्टारर फिल्म 'शादी नंबर वन' में भी नजर आई थीं।
-
आरती और उनकी मॉम
-
शादी का जश्न मनाते हुए आरती
-
एक्ट्रेस आरती छाबड़िया