-
Aamna Sharif Birthday: आमना शरीफ मनोरंजन की दुनिया का चर्चित नाम हैं। वह कई सुपरहिट टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। एकता कपूर के शो कहीं तो होगा में कशिश का किरदार निभाने वालीं आमना शादी के बाद लंबे समय तक एक्टिंग से दूर रही हैं। आइए जानते हैं 16 जुलाई 1982 को जन्मीं आमना शरीफ की जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें:
-
आमना शरीफ ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत सीरियल कहीं तो होगा से की थी। इस सीरियल में वह 2003 से 2007 तक नजर आईं।
-
टीवी इंडस्ट्री के सक्सेसफुल करियर को लात मार आमना ने फिल्मों का रुख कर लिया।उन्होंने आलू चाट, आओ विश करें, शक्ल पे मत जा औऱ एक विलेन जैसी फिल्मों में काम किया।
-
फिल्मों में उनका करियर कुछ खास नहीं चला। साल 2013 में आमना ने अपनी फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूटर रहे अमित कपूर से लव मैरिज कर ली। तब कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि आमना ने शादी के बाद हिंदू धर्म अपना लिया है।
-
आमना शरीफ और अमित कपूर के एक बेटे हैं। बेटे का नाम इस कपल ने अरैन कपूर रखा है।
-
शादी के बाद वह करीब 6 साल तक एक्टिंग की दुनिया से गायब रहीं। उन्होंने 2019 में एकता कपूर के ही शो कसौटी जिंदगी के 2 से वापसी की। इस शो में आमना ने हिना खान को रिप्लेस करते हुए कोमोलिका का किरदार निभाया था।
-
आमना शरीफ की एक्टिंग की दुनिया में दूसरी पारी कुछ खास सफल नहीं रही है। उन्होंने वेब सीरीज में भी हाथ आजमाया लेकिन वहां से भी बहुत ज्यादा कुछ हासिल नहीं हुआ।
-
आमना ने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि वह एक्रोफोबिया से पीड़ित हैं। उन्हें ऊंचाई से डर लगता है।
-
Photos: Aamna Sharif Instagram and Social media