-
Kangana Ranaut
कंगना रनौत एक समय में नॉन वेज की शौकीन थीं। लेकिन 2017 से वह पूरी तरह शुद्ध शाकाहारी बन गई। जानकारी के मुताबिक, वह वीगन डाइट फॉलो करती हैं। -
Alia Bhatt
आलिया भट्ट ने जानवरों के प्रति अपने प्यार के चलते साल 2020 में खुद को पूरी तरह से वेजिटेरियन और वीगन बना लिया था। -
Sonam Kapoor
सोनम भी शाकाहारी एक्टर्स की लिस्ट में आती हैं। उन्हें दो बार PETA पर्सन ऑफ द ईयर चुना जा चुका है। -
Amitabh Bachchan
अमिताभ शुद्ध शाकाहारी हैं और किसी भी रूप में मांस का सेवन नहीं करते हैं। इसी वजह से PETA इंडिया ने उन्हें तीन बार हॉट वेजिटेरियन सेलिब्रिटी के तौर पर चुना। -
Akshay Kumar
अक्षय कुमार ने साल 2017 में नॉनवेज को अलविदा कह दिया था। उन्हें PETA की ओर से 2021 में मोस्ट ब्यूटीफुल वेजिटेरियन का खिताब भी मिल चुका है। -
Anushka Sharma
अनुष्का शर्मा भी आध्यात्मिक कारणों और जानवरों के प्रति अपने प्यार के कारण शाकाहारी बन गईं। -
Bhumi Pednekar
बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान वेजिटेरियन बनने का फैसला किया था। -
John Abraham
जॉन अब्राहम जानवरों के प्रति बर्बरता के सख्त खिलाफ हैं। यही वजह है कि वो मांसाहार का बिल्कु भी सेवन नहीं करते हैं और शुद्ध शाकाहारी हैं। -
R. Madhavan
आर माधवन भी एक तमिल ब्राह्मण परिवार से आते हैं और बचपन से ही शुद्ध शाकाहारी रहे हैं। -
Vidya Balan
विद्या बालन का जन्म तमिल ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इस वजह से वो बचपन से ही शुद्ध शाकाहारी रही हैं। -
Riteish Deshmukh
रितेश देशमुख ने साल 2019 में नॉन वेज को एकदम से छोड़ दिया था। वह अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ प्लान्ट बेस्ड मीट्स का वेंचर भी चलाते हैं। -
Aamir Khan
आमिर खान साल 2015 में अपने जन्मदिन पर मांसाहारी भोजन छोड़कर शाकाहारी बन गए थे। -
Shahid Kapoor
शाहिद कपूर करीब 10 साल पहले पिता पंकज कपूर द्वारा गिफ्ट की गई पुस्तक ‘फेयर लाइफ इज फेयर बाय ब्रायन हाइन्स’ पढ़ने के बाद शुद्ध शाकाहारी बन गए थे। -
Shraddha Kapoor
श्रद्धा कपूर भी शुद्ध शाकाहारी हैं। अब तो वह भी वीगन हो गई हैं। एक्ट्रेस गाय-भैंस और दूसरे जानवरों के दूध से बने कोई भी प्रोडक्ट्स नहीं खाती हैं। -
Sonakshi Sinha
बॉलीवुड की ‘दबंग’ एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी शाकाहारी हैं। दरअसल, वो हर तरह से जानवरों के प्रति होने वाली क्रूरता के खिलाफ खड़ी होना चाहती थीं। यही वजह है कि उन्होंने कुछ समय पहले पूरी तरह से शाकाहारी होने का फैसला लिया।
(यह भी पढ़ें: इन बॉलीवुड स्टार्स की पहली सैलरी जान उड़ जाएंगे होश, शाहरुख खान को मिली थी सिर्फ इतनी फीस)