-
अगर आप ‘Money Heist’ के बड़े फैन हैं और इसकी तरह के रोमांचक और थ्रिलिंग वेब सीरीज देखना चाहते हैं, तो यहां कुछ बेहतरीन सीरीज हैं जो आपको बहुत पसंद आएंगी। ये सीरीज न सिर्फ शानदार कहानियां पेश करती हैं, बल्कि उनकी एक्शन और ड्रामा भी ‘Money Heist’ से कहीं अधिक मनोरंजक और दमदार हैं।
-
The Great Heist
यह कोलंबियाई मिनीसीरीज 1994 में हुई एक असली बैंक डकैती की कहानी पर आधारित है। अपराधियों ने राष्ट्रीय बैंक से 33 मिलियन अमेरिकी डॉलर चुराए थे। इसे 14 अगस्त 2020 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। -
Berlin
Money Heist के फेमस किरदार बर्लिन पर आधारित यह स्पिन-ऑफ सीरीज 29 दिसंबर 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। यह कहानी बर्लिन के सुनहरे दिनों की है, जब उसने 44 मिलियन यूरो के गहने चुराने के लिए एक अनोखी टीम बनाई। -
Ozark
यह अमेरिकी क्राइम ड्रामा सीरीज मार्टी और वेंडी बर्ड की कहानी है, जो अपने परिवार के साथ मनी लॉन्ड्रिंग के लिए ओजार्क जाते हैं। यह शो रोमांच और सस्पेंस से भरा हुआ है। इसका पहला सीजन 21 जुलाई 2017 को नेटफ्लिक्स पर आया। (Still From Film) -
Lupin
फ्रेंच मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज Lupin की कहानी असाने डियोप के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मास्टर चोर आर्सेन लुपिन से प्रेरणा लेकर अद्भुत चोरियां करता है। यह शो 8 जनवरी 2021 को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुआ। (Still From Film) -
1899
यह जर्मन मिस्ट्री साइंस फिक्शन सीरीज एक स्टीमशिप पर सवार प्रवासियों की कहानी है, जो एक रहस्यमय रिडल में फंस जाते हैं। इसे नवंबर 2022 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया। (Still From Film) -
Dark
जर्मन साइंस फिक्शन थ्रिलर Dark एक छोटे से शहर में एक बच्चे की गुमशुदगी से शुरू होती है और समय यात्रा के रहस्य में बदल जाती है। इसकी कहानी तीन पीढ़ियों तक फैली हुई है। यह सीरीज 1 दिसंबर 2017 को नेटफ्लिक्स पर शुरू हुई थी। (Still From Film) -
Kaleidoscope
यह अनोखी हीस्ट सीरीज 1 जनवरी 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इसकी खासियत यह है कि आप इसके एपिसोड किसी भी क्रम में देख सकते हैं। कहानी एक टीम की है, जो 7 बिलियन डॉलर की चोरी करने की कोशिश करती है। (Still From Film) -
Los Farad
यह स्पेनिश थ्रिलर सीरीज 1980 के दशक की मार्बेला में सेट है। इसमें एक एरोबिक्स इंस्ट्रक्टर की कहानी है, जो हथियार डीलर के परिवार में घुसकर उनकी दुनिया का हिस्सा बनता है। इसे 12 दिसंबर 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया। (Still From Film) -
Bandidos
13 मार्च 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई यह मेक्सिकन हीस्ट ड्रामा समुद्र में डूबे खजाने को खोजने की कहानी पर आधारित है। इसमें रोमांचक एक्शन और चतुराई भरी चालें देखने को मिलती हैं। (Still From Film)