-
यह प्राकृतिक है कि एक ही माता-पिता की दो संतानें देखने में एक समान ही लगें। लेकिन कुछ भाई-भाई या फिर बहनें-बहनें देखने में काफी हद तक एक जैसी ही लगती हैं। ग्लैमर वर्ल्ड में भी कुछ ऐसा ही है। छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक कई ऐसे कलाकार हैं जो देखने में बिल्कुल अपने भाई या बहन की तरह लगते हैं। आइए डालते हैं ऐसे ही कुछ सेलेब्स पर एक नजर:
-
अनुपम खेर और राजू खेर: राजू अनुपम खेर के छोटे भाई हैं। वह कई फिल्मों ओर टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। देखने में ये दोनों भाई काफी हद तक एक जैसे हैं।
-
भारती सिंह और पिंकी सिंह: भारती और उनकी छोटी बहन पिंकी एक दूसरे के साथ सिर्फ अच्छी बॉन्डिंग ही शेयर नहीं करतीं बल्कि ये दोनों देखने में भी एक जैसी ही हैं।
-
मनवीर गुर्जर और अनूप गुर्जर: Bigg Boss 10 के विजेता मनवीर गुर्जर और उनके भाई अनूप हूबहू एक जैसे लगते हैं। दोनों की फिजिक भी काफी हद तक एक समान है।
-
अली जफर और डानियाल जफर: तमाम बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके पाकिस्तानी एक्टर अली जफर हूबहू अपने छोटे भाई डानियाल की तरह दिखते हैं। दोनों भाइ एक्टर के साथ ही अच्छे सिंगर्स भी हैं।
-
अमृता राव और प्रीतिका राव: बेइंतेहां नाम के सीरियल से प्रीतिका ने अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। प्रीतिका अमृता की जुड़वा बहन हैं। देखने में भी दोनों एक जैसी हैं।
-
रोहित रॉय और रोनित रॉय: इन दोनों भाइयों में काफी चीजें समान हैं। दोनों ने टीवी के लिए काम किया है तो दोनों ने फिल्में भी की हैं। दोनों शो के होस्ट रह चुके हैं तो दोनों कई फिल्मों में एक साथ नजर भी आए हैं। देखने में भी दोनों काफी हद तक एक जैसे ही हैं।
-
अनिल कपूर और संजय कपूर: अनिल कपूर और उनके छोटे भाई संजय कपूर भी काफी हद तक देखने में एक जैसे लगते हैं।
-
शमिता शेट्टी औऱ शिल्पा शेट्टी: ये दोनों बहनें भी एक जैसे फीचर्स रखती हैं।