बॉलीवुड में लिंकअप और ब्रेकअप दोनों ही बेहद सामान्य सी बात है। लेकिन कुछ ब्रेकअप ऐसे होते हैं जो मीडिया की सुर्खियों और पुलिस की कार्रवाई तक पहुंच जाते हैं। हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही आठ रिश्ते जिनमें प्यार के बाद मारपीट, अननैचुरल सेक्स से लेकर मौत तक शामिल है। ऐश्वर्या राय और सलमान खान का अफेयर बॉलीवुड के कुछ सबसे चर्चित प्रेम संबंधों में से एक रहा है। हम दिल दे चुके सनम फिल्म के सेट से शुरू हुई ये प्रेम कहानी आगे चलकर बेहद कड़वे अनुभवों से गुजरी। ऐश्वर्या ने सलमान खान पर शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। मीडिया में ये भी रिपोर्ट्स है कि फिल्म चलते चलते के सेट पर ना सिर्फ सलमान ने एश्वर्या से मारपीट की बल्कि फिल्म के हीरो शाहरुख से भी उनकी गर्मागर्म बहस हो गई थी। उस समय ऐश्वर्या राय के माता-पिता ने सलमान खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। -
कंगना रनौत और आदित्य पंचोली के संबंध पिछले दिनों काफी सुर्खियों में रहे हैं। पिछले दिनों कंगना ने एक टीवी इंटरव्यू में आदित्य पंचोली के साथ अपने कड़वे रिश्तों के बारे में सार्वजनिक रूप से बात की। कंगना ने सार्वजनिक रूप से बताया था कि कैसे आदित्य ने उन्हें बंधक बना लिया था जबकि वो उस समय नाबालिग थी। आदित्य ना सिर्फ कंगना से उम्र में काफी बड़े थे बल्कि शादीशुदा भी थे।
-
जिया खान की खुदखुशी का मामला मीडिया में कई दिन सुर्खियों में रहा। जिया की मां का आरोप है कि उनकी बेटी के बॉयफ्रेंड सूरच पंचोली के चलते ही जिया ने खुदखुशी की। अजीब बात ये है कि सूरज के पिता आदित्य पंचोली का नाम भी इस लिस्ट में हैं।
-
करिश्मा कपूर ने अपने पति संजय कपूर से शादी के 13 साल बाद ये कहते हुए तलाक ले लिया कि उनके पति उन्हें शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। तो वहीं संजय ने आरोप लगाया कि करिश्मा ने सिर्फ उनसे पैसों के लिए शादी की थी। दोनों का इस तरह एक दूसरे पर कीचड़ उछालना मीडियां कई दिनों सुर्खियों में रहा।
-
प्रीति जिंटा और मशहूर उद्योगपति नेस वाडिया का अफेयर साल 2005 में शुरू हुआ था। उस समय प्रीति अपने करियर के शिखर पर थी लेकिन जैसे-जैसे प्रीति का करियर का ग्राफ नीचे गया नेस के साथ उनके संबंधों में भी खटास आती गई। नेस और प्रीति आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब के कॉ-आनर थे। साल 2014 में प्रीति ने नेस पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद इस मामले ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी। प्रीति का आरोप है कि नेस साल 2009 में भी एक पार्टी के दौरान उन्हें थप्पड़ मार चुके हैं।
-
इस लिस्ट में सलमान खान अकेले ऐसे सेलिब्रिटी हैं जिनका दो बार नाम इस लिस्ट में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक बार कैटरीना के कपड़ों को लेकर सलमान इतने नाराज हुए कि उन्होंने अपना आपा खो दिया और उन्हें शरीरिक रूप से प्रताड़ित किया।
-
पूर्व मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी ने पिछले साल ही नागपुर के उद्योगपति प्रिंस तुली के साथ शादी की थी। अब खबर है कि युक्ता अपने पति को छोड़कर वापस अपने माता पिता के साथ रहने आ गई हैं। युक्ता ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसमें दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। इसके सात ही युक्ता का आरोप है कि उनके पति उनपर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का भी दबाव बनाते हैं।
बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना और उनकी पत्नी डिंपल कपाड़िया के बीच भी कई बार झगड़ों की खबरों ने सुर्खियों में जगह पाई है। राजेश खन्ना के खराब स्वभाव के चलते ही शादी के 11 साल बाद ही डिंपल उनसे अलग हो गई।