• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. entertainment gallery
  4. 7 times we saw the babri masjid debacle recalled on the big screen

वो 7 मौके जब बड़े पर्दे पर दिखा अयोध्या विवाद, कुछ फिल्में तो करनी पड़ीं बैन

By: Suneet Kumar Singh
November 9, 2019 11:11 IST
हमें फॉलो करें
  • राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा विवाद रहा है। इस मुद्दे को लेकर सिनेमा में कई फिल्में बनीं हैं। इनमें से बहुत सी फिल्मों पर खूब विवाद भी हुआ। कुछ को तो बैन भी करना पड़ा। आइए डालते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों पर एक नजर(सांकेतिक तस्वीर, सोर्स: इंडियन एक्सप्रेस)
    1/8

    राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा विवाद रहा है। इस मुद्दे को लेकर सिनेमा में कई फिल्में बनीं हैं। इनमें से बहुत सी फिल्मों पर खूब विवाद भी हुआ। कुछ को तो बैन भी करना पड़ा। आइए डालते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों पर एक नजर(सांकेतिक तस्वीर, सोर्स: इंडियन एक्सप्रेस)

  • 2/8

    Bombay: 1995 में बनी फिल्म 'बॉम्बे' का निर्देशन मणिरत्नम ने किया था। इस फिल्म के मुख्य किरदार अरविंद स्वामी और मनीषा कोइराला थे। फिल्म में बाबरी मस्जिद गिराए जाने के बाद उपजे साम्प्रदायिक तनाव में दो समुदायों के जटिल संबंधों को दिखाया गया था। फिल्म सुपरहिट रही थी।(Photo: Youtube)

  • 3/8

    Naseem: नसीम साल 1995 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी एक स्कूल जाती लड़की (मयूरी कांगो) की थी। ये लड़की अपने दादा के बेहद करीब थी जिनकी बाबरी मस्जिद की घटना में मौत हो जाती है। सईद अख्तर मिर्जा निर्देशित फिल्म को बेस्ट डायरेक्शन और स्क्रीनप्ले का नेशनल अवॉर्ड मिला था। (Photo: Youtube)

  • 4/8

    Daivanamathil: मलयालम भाषा में बनी यह फिल्म बाबरी मस्जिद गिराए जाने के बाद उपजे हालातों पर थी। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक मुस्लिम युवक हिंदुओं से बाबरी मस्जिद गिराए जाने का बदला लेने की कोशिशें करता है। (Photo: Youtube)

  • 5/8

    Black Friday: साल 2007 में आई अनुराग कश्यप की फिल्म ब्लैक फ्राइडे में बाबरी मस्जिद विध्वंस और उसके बाद मुंबई में हुए दंगे को दिखाया गया था। साल 2004 में फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने रोक लगा दी थी। आगे चलकर फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी।(Photo: Youtube)

  • 6/8

    Striker: साल 2010 में आई इस फिल्म में हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़की के बीच प्रेम को दिखाया गया था। फिल्म में दिखाया गया था कि किस तरह से बाबरी मस्जिद गिराए जाने के बाद मुंबई में हुए दंगों ने इन दोनों प्रेमियों की जिंदगी उथल-पुथल कर दी थी। यह पहली फिल्म थी जिसकी स्क्रीनिंग यूट्यूब पर भी की गई थी। (Photo: Youtube)

  • 7/8

    Game Of Ayodhya: सुनील सिंह निर्देशित यह फिल्म 2017 में आई थी। इस फिल्म पर काफी विवाद हुआ था। हिंदू संगठनों ने कहा था कि फिल्म में तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है।(Photo: Youtube)

  • 8/8

    Ram Ke Naam: यह फिल्म दरअसल एक डॉक्यूमेंट्री है। इसका निर्माण भारतीय फिल्मकार आनंद पटवर्धन ने 1992 में किया था। फिल्म का विषय विश्व हिन्दू परिषद का अयोध्या में बाबरी मस्जिद की साइट पर राम मंदिर का निर्माण करने के लिए अभियान और इस से शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा है। इस फिल्म के रिलीज होने के के दो महीने बाद विहिप कार्यकर्ताओं ने 1992 में बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया था। फिल्म से पटवर्धन को व्यापक मान्यता अर्जित की और कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किये। इस फिल्म पर कई बार विवाद हुआ जिसके बाद इसे कई मौकों पर बैन भी किया गया। (Photo: Youtube)

अपडेट
Magh Mela 2026 Date: आज से शुरू हो रहा है माघ मेला, जानिए शाही स्नान की सभी तारीखें और धार्मिक महत्व
Aaj Ka Panchang 03 January 2026: साल की पहली पूर्णिमा आज, जानें शुभ मुहूर्त, भद्राकाल और राहुकाल सहित 3 जनवरी का संपूर्ण पंचांग
मुकेश भारद्वाज का कॉलम बेबाक बोल: सियासी यतीम!
‘हम बस फुटबॉल खेलना चाहते हैं’, आईएसएल संकट पर सुनील छेत्री समेत दिग्गजों की फीफा से भावुक अपील
T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम घोषित, ट्रिस्टन स्टब्स बाहर, ब्रेविस-मफाका को मिला मौका
इंदौर मौत मामले में मोहन यादव सरकार का एक्शन, नगर आयुक्त को हटाया, दो अफसर निलंबित
‘किसी भी जांच के लिए तैयार’, अंकिता हत्याकांड मामले के तूल पकड़ने के बाद धामी सरकार बोली- ठोस सबूत दो
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
हापुड़ में सूखा गोबर चोरी होने पर छिड़ गई ‘महाभारत’, दो समुदायों में जमकर हुई पत्थरबाजी, 6 घायल
महाराष्ट्र बीजेपी में बगावत, कई नेताओं ने दिया इस्तीफा, निगम चुनाव में वोटिंग से पहले मुसीबत में पार्टी
‘बाल ठाकरे ने कभी…’, एकनाथ शिंदे ने उद्धव पर साधा निशाना
T20 World Cup: जिम्बाब्वे की टीम का ऐलान, सिकंदर रजा संभालेंगे कमान, 145+ के स्ट्राइक रेट वाला 22 साल का युवा भी शामिल
फोटो गैलरी
8 Photos
जनवरी में और भी खूबसूरत हो जाते हैं ये जगह, बर्फबारी का लेना है मजा तो बना लें प्लान
13 hours agoJanuary 2, 2026
7 Photos
इस देश में वेकेशन मनाने पहुंची सोनाक्षी सिन्हा, वायरल हुईं रोमांटिक तस्वीरें
14 hours agoJanuary 2, 2026
11 Photos
मुगल काल के 10 मशहूर स्वादिष्ट डिश, जिसे बड़े चाव से खाते हैं लोग
15 hours agoJanuary 2, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US