-
फिल्म जगत में बॉलीवुड को दूसरी सबसे बड़ी इंडस्ट्री माना जाता है। हॉलीवुड के बाद बॉलीवुड में ही सबसे ज्यादा फिल्में बनाईं जाती हैं। बॉलीवुड आज लोगों के लिए मनोरंजन का एक अच्छा साधन बन चुका है। हालांकि बॉलीवुड के सितारों और बॉलीवुड की कुछ फिल्मों के बारे में कई ऐसी बातें हैं, जिन्हें शायद ही आप जानते हों। बात चाहें पुरानी फिल्मों की हो यो नए बॉलीवुड सितारों की सभी से कुछ न कुछ मजेदार बातें जुड़ी हैं। बॉलीवुड की हर छोटी से छोटी बात पर खबर बनतीं है क्योंकि बॉलीवुड स्टार्स के फैंस उनके बारे में जानना भी चाहते हैं। आपके चहेते सितारों और उनकी फिल्मों के बारे में कुछ ऐसी रोचक बातें आपके साथ शेयर कर रहे हैं जिनसे शायद आप आज तक अंजान होंगे।
-
फिल्म 'हिरोइन' में अभिनेत्री करीना कपूर ने 130 तरह के अलग-अलग आउटफिट्स पहनें थे, जो कि दुनिया के टॉप फैशन डिजाइनरों की ड्रेसेस थीं।
-
अभिनेता रितिक रोशन और एक्ट्रेस अमीषा पटेल की फिल्म 'कहो न प्यार है' ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। इस फिल्म को 92 अवॉर्ड दिए गए थे, एक ऐसी फिल्म थी जिसे लगभग हर कैटेगरी के लिए अवॉर्ड मिला था।
-
फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में राज मल्होत्रा यानी की शाहरुख खान का रोल पहले हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज करने वाले थे। हालांकि बाद में इस रोल के लिए किंग खान यानी की शाहरुख खान को चुना गया।
-
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रॉकस्टार' की बिगनिंग से पहले ही फिल्म का क्लाइमैक्स निर्माताओं ने शूट कर लिया था क्योंकि वह रणबीर कपूर की हेयर स्टाइल को खराब नहीं करना चाहते थे।
-
फिल्म 'लगान' चीन में रिलीज़ होने वाली पहली भारतीय फिल्म थीं। इसके अलावा, बॉलीवुड के इतिहास में फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ब्रिटिश अभिनेताओं की संख्या सबसे ज्यादा थी।
-
फिल्म 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर' अब तक की सबसे लंबी बॉलीवुड फिल्म (319 मिनट) है। यह भारत में दो हिस्सों में रिलीज की गई थी हालांकि कान फिल्म समारोह में इसे एक ही फिल्म के रूप में दिखाया गया था।
-
शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' सिनेमाघरों में एक हजार हफ्तों तक चली, इसके साथ ही दुनिया में सबसे ज्यादा दिनों तक चलने वाली फिल्म बन गई है।