-
मायानगरी एक ऐसी दुनिया है जिसका जादू सबके सिर चढ़कर बोलता है। यहां कई एक्टर तो ऐसी भी हैं जो सिर्फ एक ही फिल्म से स्टार बन गए और उनकी एक ही फिल्म से उनके फैन्स की लाइन लग गई। बॉलीवुड एक्टर्स के प्रति लोगों की दीवानगी के बारे में तो सभी जानते हैं। कई फैन्स तो ऐसे भी होते हैं जो अपने चहेते एक्टर से मिलने के लिए कई-कई दिन उनके घर के बाहर खड़े होकर उनका इंतजार करते हैं। अब बॉलीवुड एक्टर्स का तो हर कोई दीवाना है लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आपके चहेते एक्टर को कौन पसंद है। आखिर वह किसके दीवाने हैं और कौन उनका क्रश है। चलिए आज हम आपको बताते हैं उन बॉलीवुड स्टार्स के बारे में जो किसी और के दीवाने हैं।
-
सबसे पहले बात करते हैं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की, जो इन दिनों अपनी फिल्म पद्मावती की वजह से चर्चा में हैं। दीपिका के लाखों दीवाने हैं लेकिन वह किसी और की दीवानी हैं। दीपिका को हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज काफी पसंद हैं।
-
अब बात करते हैं बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख की। शाहरुख बॉलीवुड के बेहतरीन रोमांटिक हीरो में से एक हैं। उनके दुनियाभर में काफी फैन हैं लेकिन वह एंजेलीना जॉली पर जान छिड़कते हैं।
-
बात कैटरीना कैफ की करें तो उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है लेकिन उन्हें एक्टर मॉडल रॉबर्ट पिट्टंसन बेहद पसंद हैं।
-
बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो रणबीर कपूर की फिल्में भले की कुछ खास कमाल ना कर पा रही हों लेकिन उनके प्रति लड़कियों में दीवानगी देखते ही बनती है। रणबीर को एक्ट्रेस जेसिका बेल काफी पसंद हैं।
-
इन दिनों हॉलीवुड फिल्मों में काम कर रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को हॉलीवुड एक्टर गेरार्ड बटलर काफी पसंद हैं।
-
एक्ट्रेस सोनम कपूर के फैशन सेंस को देखते हुए उनकी फैन फॉलोइंग में जितने लड़के हैं शायद उससे ज्यादा लड़कियां हैं। लेकिन सोनम को लियोनार्डो डिकैप्रियो पसंद हैं।
-
सोनम की क्लोज फ्रेंड एक्ट्रेस करीना कपूर को भी एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो बेहद पसंद हैं।